
कोरोनाः गौतम बुद्धनगर पुलिस सख्त, नियमों के उल्लंघन पर एक दिन में काटे 7000 से अधिक चालान
AajTak
वीकेंड कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने को लेकर भी पुलिस ने 402 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. इनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 और 290 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतम बुद्धनगर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वीकेंड लॉकडाउन पहले की ही तरह लागू है लेकिन लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने में अब भी लापरवाही बरत रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर में मचे कोहराम और तीसरी लहर की आशंका के बीच लोगों की लापरवाही को लेकर अब पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











