
कोरोनाः केरल के एंटरप्रेन्योर ने कोविड एम्बुलेंस में बदली अपनी टूरिस्ट ट्रैवलर
AajTak
नजीब ने जब देखा कोरोना संक्रमितों को अस्पताल ले आने और ले जाने के लिए एम्बुलेंस की कमी हो रही है, अपनी ट्रैवल कंपनी के ट्रैवलर को अपने खर्चे पर कोरोना संक्रमितों के लिए एम्बुलेंस में तब्दील करा दिया.
कोरोना वायरस के गहराते जा रहे संकट के बीच एम्बुलेंस की भी किल्लत होने लगी है. केरल के कोच्चि में एक ट्रैवल कंपनी के मालिक ने अपनी टूरिस्ट ट्रैवलर वैन को कोविड एम्बुलेंस में तब्दील करा दिया है. अपनी टूरिस्ट ट्रैवलर वैन को एम्बुलेंस में तब्दील कराने वाले युवा एंटरप्रेन्योर हैं नजीब वेल्लाक्कल. नजीब मूल रूप से एर्नाकुलम जिले के थ्रिक्काकरा के रहने वाले हैं. नजीब ने जब देखा कोरोना संक्रमितों को अस्पताल ले आने और ले जाने के लिए एम्बुलेंस की कमी हो रही है, अपनी ट्रैवल कंपनी के ट्रैवलर को अपने खर्चे पर कोरोना संक्रमितों के लिए एम्बुलेंस में तब्दील करा दिया. इस संबंध में नजीब ने बताया कि अपनी ट्रैवलर को एम्बुलेंस के रूप में इसलिए मोडिफाई कराया ताकि किसी कोरोना संक्रमित को एम्बुलेंस न मिलने के कारण अस्पताल पहुंचने में देर न हो.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










