
कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, वापस लिया गया नेशनल अवॉर्ड, सेरेमनी में शामिल होने पर भी लगी रोक
AajTak
साउथ और हिंदी फिल्मों को फेमस कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर को इस साल 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' में नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला था. लेकिन कोरियोग्राफर पर लगे यौन शोषण के आरोप की गंभीरता को देखते हुए उनका अवॉर्ड वापस ले लिया गया है. साथ ही उनके सेरेमनी में शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई है.
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का सुपरहिट गाना 'आई नहीं' के कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जानी मास्टर 19 सितंबर से रेप के आरोप में जेल में बंद हैं. इसी बीच अब उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है. जानी मास्टर को 'मेघम करुक्कथा' गाने के लिए 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' में मिलने वाला नेशनल अवॉर्ड वापस ले लिया गया है.
नेशनल अवॉर्ड लिया गया वापस
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने एक बयान जारी करके ऐलान किया है कि जानी मास्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में शामिल होने के लिए जानी मास्टर को दिया गया इनविटेशन भी रद्द कर दिया गया है. यानी अब ना ही जानी मस्टर को नेशनल अवॉर्ड मिलेगा और ना ही वो इस सेरेमनी में शामिल हो सकेंगे.
सस्पेंशन लेटर में कहा गया है कि कोरियोग्राफर पर लगे आरोप सामने आने से पहले ही उन्हें इनविटेशन भेजा गया था. हालांकि, आरोप की गंभीरता को देखते हुए 2022 के लिए जानी मास्टर को फिल्म 'Thiruchitrambalam' के लिए ‘बेस्ट कोरियोग्राफी’ के लिए मिलने वाला नेशनल फिल्म अवॉर्ड अगले आदेश तक रोका जाता है.
यहां देखें सस्पेंशन लेटर-
क्या है पूरा मामला? बता दें कि तेलुगू कोरियोग्राफर जानी मास्टर यानी शेख जानी बाशा पर एक 21 साल की लड़की ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था. POCSO के तहत मामला दर्ज होने के बाद स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) ने उन्हें 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार कर लिया था.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










