कोयला लेकर गाजियाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के 12 डिब्बे पलटे, इटावा में फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ हादसा
AajTak
बिजली संकट के बीच कोयला लेकर गाजियाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हादसे का शिकार हो गई. इटावा में हुए इस हादसे में मालगाड़ी के कोयला लदे 12 रैक पटरी से उतर गए.
देश के कई राज्यों में कोयले की कमी के कारण बिजली का संकट उत्पन्न हो गया है. थर्मल पावर प्लांट्स पर कोयले की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक तरफ सरकार जहां कई कदम उठा रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक मालगाड़ी के कोयला लदे 12 डिब्बे पलट गए हैं. ये दुर्घटना इटावा जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुई है.
ये भी पढ़ें- 165 थर्मल पावर प्लांट्स में से 56 में 10 फीसदी कोयला बचा, गर्मी के चलते और बढ़ सकता है संकट
बताया जाता है कि कोयला लदी मालगाड़ी कोयला लेकर कानपुर की ओर से गाजियाबाद की ओर जा रही थी. इटावा जिले में फ्रेट कॉरिडोर पर इस मालगाड़ी के करीब 12 रैक पटरी से उतरकर पलट गए. इनमें कोयला लदा था.
एक दर्जन के करीब रैक पलटने के बाद हर तरफ कोयला बिखर गया. रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे की सूचना पाकर रेलवे के अधिकारियों के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. ये हादसा न्यू इकदिल रेलवे स्टेशन के पास लगे ओएचई पोल 615/21 से 615/27 के बीच का है.
इस हादसे में दो पोल भी टूट कर गिर गए हैं. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कोयले के रैक बीच से फट गए हैं. मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. रेलवे के परियोजना अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ओएचपी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है.
हादसे के संबंध में शीर्ष अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है. उन्होंने एक सवाल पर कहा कि ये ट्रैक कब तक ठीक हो पाएगा, कह पाना मुश्किल है. वहीं, हादसे को लेकर इटावा की जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा है कि इस हादसे में 12 से अधिक रैक क्षतिग्रस्त हुए हैं. कितने रैक क्षतिग्रस्त हुए हैं, अभी सही गिनती नहीं हो पा रही है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







