
कोयम्बटूर और मंगलुरु ब्लास्ट की IS ने ली जिम्मेदारी, बाबरी विध्वंस-गुजरात दंगों का बदला लेने की कर रहा तैयारी
AajTak
इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने अपनी मैगजीन में भारत के खिलाफ जहर उगला. उसने अपने लेख में हिंदुओं पर हमले करने, बाबरी और गुजरात दंगों का बदला लेने के लिए उकसाया है. इतना ही नहीं आतंकी संगठन ने पिछले साल कोयम्बटूर और मंगलुरु में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी भी ली है.
कोयम्बटूर और मंगलुरु विस्फोट की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने जिम्मेदारी ले ली है. दरअसल कोयम्बटूर विस्फोट के चार महीने बाद और मंगलुरु विस्फोट के लगभग तीन महीने बाद इस्लामिक स्टेटखुरासान प्रांत (ISKP) ने अपने मुखपत्र "वॉयस ऑफ खुरासान" पत्रिका के अंक 23 में स्वीकार किया है कि उसके आतंकवादी दक्षिण भारत में मौजूद हैं. इन पिछले साल हुए दो विस्फोटों में शामिल थे.
आईएसकेपी के अल-अजैम मीडिया फाउंडेशन ने अंग्रेजी में वॉयस ऑफ खुरासान प्रचार पत्रिका के 68-पेज पर अंक-23 जारी किया है. हालांकि पत्रिका के लेख में यह नहीं बताया गया है कि दक्षिणी भारत के किस राज्य में आतंकी संगठन के 'मुजाहिदीन' सक्रिय हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि केरल में इनके होने की सबसे ज्यादा आशंका है. तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी ये आतंकी हो सकते हैं.
आईएसकेपी ने बताया है कि पिछले साल 23 अक्टूबर को कोयंबटूर में कार विस्फोट और 19 नवंबर को मंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा में प्रेशर कुकर विस्फोट आईएस से जुड़े उग्रवादियों ने ही किया था.
पत्रिका में लिखा, “क्या आप कोयंबटूर, तमिलनाडु और कर्नाटक, बेंगलुरु (पत्रिका के लेखक ने मंगलुरु के बजाय बेंगलुरु लिखा है) में हमारे हमलों के बारे में नहीं सोचते हैं, जहां हमारे भाइयों ने हमारे धर्म के सम्मान का बदला लिया और गैर-मुस्लिमों और नास्तिकों को आतंकित डराया.
दो सप्ताह पहले एनआईए ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में आईएस के प्रति लगाव रखने वालों के 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे और तलाशी की थी.
कश्मीर में हिंदुओं पर हमले के लिए उकसाया

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







