
कोयंबूटर सिलेंडर ब्लास्ट केस: पांच आरोपियों पर लगाया गया UAPA, पुलिस ने बरामद किया 75 किलो विस्फोटक
AajTak
कोयंबटूर ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों पर यूएपीए लगा दिया गया है. इनमें से कुछ केरल के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस की जांच में ब्लास्ट में मरने वाले व्यक्ति के घर से 75 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है. ब्लास्ट के लिए दो एलपीजी सिलेंडर और तीन ड्रम का इस्तेमाल किया गया था.
कोयंबटूर के कोट्टई ईश्वरन मंदिर के पास रविवार शाम को कार में सिलेंडर विस्फोट हुआ था. इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई थी. जांच के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया था. उन पर मंगलवार को यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) लगाया गया है.
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रियाज, नवाज, फिरोज, मुबीन और एक अन्य के रूप में हुई है. मरने वाला मुबीन भी इन्हीं का साथी था. मामले में जानकारी देते हुए कोयंबटूर एसपी बाला कृष्णन ने बताया ''विस्फोट एलपीजी सिलेंडर में हुआ था. धमाके के लिए दो सिलेंडर और तीन ड्रम का इस्तेमाल किया गया था. फोरेंसिक टीम सबूतों की जांच कर रही है.''
सीसीटीवी से की गई तीन आरोपियों की पहचान
उन्होंने आगे बताया ''जिन पांच को गिरफ्तार किया गया था. उनमें से तीन की पहचान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर की गई थी. हमने उस एरिया के सभी सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट कर लिए हैं. उनकी भी जांच की जा रही है."
पुलिस ने बताया कि रियाज, नवाज और फिरोज ने विस्फोटक ले जाने के लिए कार के जरिए मुबीन की मदद की थी. पकड़े गए आरोपियों में से कुछ से एनआईए ने साल 2019 में भी पूछताछ की थी.
आरोपियों में कुछ केरल के रहने वाले

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











