
कोबरा को रेस्क्यू कर रहा था शख्स, हाथ में लिपट कर सांप ने डंसा और फिर...
AajTak
घटना छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक की है. जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि एक शख्स ईंट के ढेर के पास से कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ता है और उसे प्लास्टिक के डिब्बे में डालने का प्रयास करता है.
सांप को देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है और लोग उस जगह से दूर भागने लगते हैं. ऐसे में सर्प मित्र या फिर संपेरा जान जोखिम में डालकर जहरीले सांप को पकड़ कर रिहायशी क्षेत्र से दूर ले जाते हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ऐसा करते हुए एक सर्प मित्र को सांप ने डंस लिया और उसकी मौत हो गई.
यह घटना छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक की है. जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि एक शख्स ईंट के ढेर के पास से कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ता है और उसे प्लास्टिक के डिब्बे में डालने का प्रयास करता है.
इसी दौरान वह जहरीला सांप उस व्यक्ति के हाथ में लिपट जाता है और हाथ में काट लेता है. सांप के डंसने के बाद भी सर्प मित्र संतराम उसे पकड़ कर ही रखते हैं लेकिन जहर की वजह से थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










