
कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में शुभम और विकास के खिलाफ NBW जारी, STF की जांच में नए खुलासे
AajTak
उत्तर प्रदेश में कोडीन मिक्स कफ सिरप तस्करी के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. आरोपी शुभम जायसवाल और विकास सिंह नर्वे के खिलाफ NBW जारी किया है. साथ ही शुभम जायसवाल के पिता को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी कहानी.
Codeine cough Syrup Smuggling: कोडीन मिक्स कफ सिरप तस्करी मामले में शातिर आरोपियों शुभम जायसवाल और विकास सिंह नर्वे के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया गया है. राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इस मामले की FIR दर्ज की गई थी. जांच के दौरान दोनों आरोपियों के नाम सामने आए, जिसके बाद कोर्ट से NBW हासिल किया गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं. NBW जारी होने के बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई है. इस कार्रवाई से पूरे सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है.
विकास सिंह नर्वे निकला बड़ा खिलाड़ी जांच में आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नर्वे इस तस्करी रैकेट का बड़ा खिलाड़ी बनकर सामने आया है. विकास ने कुल 27 फर्जी फर्म खोल रखी थीं. इन्हीं फर्मों की आड़ में कोडीन मिक्स कफ सिरप की बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी. जैसे ही मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल फरार हुआ, विकास सिंह नर्वे भी भूमिगत हो गया. पुलिस का मानना है कि फर्जी कागजात और कंपनियों के जरिए सप्लाई चेन को छिपाया गया।
शुभम के पिता की गिरफ्तारी कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. वह थाईलैंड भागने की फिराक में था. जांच में सामने आया कि झारखंड में रजिस्टर्ड कंपनी ‘शैली ट्रेडर्स’ का इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था. गिरफ्तारी के बाद भोला प्रसाद और उसकी फर्म पर एक और FIR दर्ज की गई है. यह गिरफ्तारी इस केस में अहम मानी जा रही है.
कई जिलों में नई FIR भोला प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद सोनभद्र पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज में शैली ट्रेडर्स समेत दो अन्य फर्मों पर FIR दर्ज की. जौनपुर में भी तीन फर्जी फर्मों के खिलाफ केस हुआ है. जांच में खुलासा हुआ कि नमकीन और चिप्स की बोरियों में छुपाकर कोडीन सिरप भेजा जाता था. झारखंड से चावल की बोरियों में सिरप भरकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक सप्लाई की जाती थी. यह तरीका लंबे समय तक जांच एजेंसियों की नजर से बचा रहा.
173 फर्जी फर्मों का नेटवर्क मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल ने कफ सिरप तस्करी के लिए कुल 173 फर्जी फर्में खोल रखी थीं. इनमें वाराणसी में 126, जौनपुर में 28, आजमगढ़ में 3, चंदौली में 7, गाजीपुर में 5 और भदोही में 4 फर्म शामिल थीं. इन्हीं फर्मों के जरिए दवाओं की सप्लाई दिखाई जाती थी. पुलिस का कहना है कि कागजों पर भारी बिक्री दिखाकर फर्मों को कुछ महीनों में बंद कर दिया जाता था.
अमित सिंह टाटा की भूमिका हाल ही में गिरफ्तार अमित सिंह टाटा ने भी अपने कई करीबियों को इस धंधे में शामिल किया था. उसने किराए के मकानों पर फर्जी फर्में खुलवाईं. इन फर्मों से कुछ ही महीनों में करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाया गया. बाद में फर्म बंद कर दी जाती थीं. चिप्स से भरी गाड़ी में कफ सिरप मिलने के बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ. हिरासत में अमित सिंह टाटा ने सिंडिकेट से जुड़े कई अहम राज उगले हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








