
'कोडिकुन्निल सुरेश को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए', प्रोटेम स्पीकर मुद्दे पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
AajTak
लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर यानी अस्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद छिड़ गया. भाजपा ने 7 बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर संसदीय परंपरा को नष्ट करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने वरिष्ठता के आधार पर केरल के मावेलिकारा से अपने 8 बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग की है.
लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. इस सत्र में लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा और सभी नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. इससे पहले निचले सदन में प्रोटेम स्पीकर यानी अस्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद छिड़ गया. भाजपा ने 7 बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर संसदीय परंपरा को नष्ट करने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस का कहना है कि उसके 8 बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था. क्योंकि वह 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद हैं. उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को यह जिम्मेदारी देना गलत है, क्योंकि वह 7 बार के सांसद हैं और वरिष्ठता के मामले में कोडिकुन्निल सुरेश के बाद आते हैं. सुरेश केरल के मावेलिकारा से सांसद हैं, जबकि महताब ओडिशा के कटक से सांसद हैं.
कोडिकुन्निल सुरेश को विपक्ष का नेता बनाए कांग्रेस: सुरेंद्रन अब बीजेपी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी ने कहा है कि अगर उसे अपने सांसद कोडिकुन्निल सुरेश की वरिष्ठता की इतनी ही चिंता है तो उन्हें लोकसभा में विपक्ष का नेता बना सकती है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस दोनों ने दावा किया है कि लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद सुरेश को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त नहीं करना अतीत में अपनाई गई परंपराओं का उल्लंघन है. पलटवार करते हुए भाजपा के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि कांग्रेस को सुरेश को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाकर केंद्र के फैसले का विरोध करना चाहिए.
केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'हर हाल में इस आदमी (सुरेश) को विपक्ष का नेता बनाया जाना चाहिए. कांग्रेस पार्टी को उन्हें दो दिनों के लिए प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाए जाने के खिलाफ अपना विरोध इस तरह व्यक्त करना चाहिए.' आठ बार के सांसद सुरेश ने शुक्रवार को कहा कि सबसे वरिष्ठ लोकसभा सदस्य होने के नाते परंपरा के मुताबिक उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था. केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन और रमेश चेन्निथला सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी सुरेश की बात का समर्थन किया.
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को होने वाला है चुनाव
प्रोटेम स्पीकर ही 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएगा और अध्यक्ष के चुनाव तक निचले सदन की अध्यक्षता करेगा. 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा. नवनिर्वाचित सदस्य 24-25 जून को शपथ लेंगे. लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को होने वाला है. भाजपा ने अब तक स्पीकर पोस्ट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया है. वहीं उसके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में शामिल महत्वपूर्ण सहयोगी दलों टीडीपी और जदयू ने कहा है कि वे स्पीकर पोस्ट के लिए बीजेपी जिसे चुनेगी उसका समर्थन करेंगे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







