
कोटा: 10 ग्रामीण स्कूलों को मिली बड़ी सौगात, 2 करोड़ की लागत से बनेंगे क्लासरूम
AajTak
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से 10 ग्रामीण स्कूलों में सीएसआर के तहत करीब दो करोड़ (1.94 करोड़) रुपये की लागत से 21 क्लासरूम्स का निर्माण होगा.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा जिले के 10 ग्रामीण स्कूलों में सीएसआर के तहत करीब दो करोड़ (1.94 करोड़) रुपये की लागत से 21 क्लासरूम्स का निर्माण होगा. राशि उपलब्ध करवाने के लिए को कोल इंडिया और जिला प्रशासन के बीच एमओयू हुआ.
10 ग्रामीण स्कूलों के लिए 1.94 करोड़ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से ग्रामीण स्कूलों में क्लासरूम्स और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया है. उनके प्रयासों से कोल इंडिया ने कोटा के 10 ग्रामीण स्कूलों के लिए 1.94 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए हैं.
इन गांवों में बनेंगे स्कूल इस राशि से सुल्तानपुर पंचायत समिति क्षेत्र के किशोरपुरा स्थित राउमावि में 27.82 लाख की लागत से तीन क्लास रूम, पंचायत समिति लाडपुरा के गंदीफली गांव स्थित राउमावि में 20 लाख, मानसगांव स्थित रामिवि में 18 लाख की लागत से 2-2 क्लास रूम, पंचायत समिति सांगोद के झालरी गांव स्थित रामिवि में 27.90 लाख की लागत से 3 क्लास रूम, पंचायत समिति खैराबाद के कुकड़ाखुद, न्यामतखेड़ा और रिछी गांव स्थित राउप्रावि में 15-15 लाख की लागत से 2-2 क्लास रूम, पंचायत समिति इटावा के सम्मानपुरा गांव स्थित राउमिवि में 14.70 लाख की लागत से 2 क्लास रूम, कोरीडोर और पंचायत समिति लाडपुरा के ताथेड़ स्थित राउमिवि में 19.60 लाख की लागत से 2 क्लास रूम, प्रार्थना हाल व कोरीडोर का निर्माण होगा. इसके अलावा चंद्रेसल स्थित रामिवि में 21.37 लाख की लागत से 3 क्लास रूम बनाए जाएंगे.
पांच जगहों पर बनेंगे सामुदायिक भवन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों कोटा के ग्रामीण क्षेत्र के कनवास, विनोदकलां, मोरूकलां, देवली, खजूरी तथा जालिमपुरा गांव में सामुदायिक भवनों बनाए जाएंगे. जिला परिषद ने इनके निर्माण के लिए 1.45 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है. कनवास उपखंड मुख्यालय पर श्रीकृष्ण बिरला सार्वजनिक आदर्श सामुदायिक भवन एवं गार्डन का निर्माण 50 लाख की लागत से होगा. ग्राम विनोदकलां में शहीद हेमराज सार्वजनिक पार्क, ग्राम मोरूकलां, ग्राम देवली व ग्राम खजूरी में 20-20 लाख, ग्राम जालिमपुरा में 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










