
कोटा से फिर आई बुरी खबर, 16 साल के छात्र ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कर रहा JEE की कोचिंग
AajTak
शिक्षानगरी कोटा में फिर एक JEE छात्र ने किया सुसाइड कर लिया है. छात्र ने हॉस्टल के छठे माले पर अपने कमरे की बालकनी से चलांग लगाकर अपनी जान दे दी है. घटना बीती रात की है, मृतक छात्र विवेक कुमार मध्य प्रदेश के अनूपपुर पढ़ाई करने कोटा आया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
कोचिंग हब कहे जाने वाले कोटा में एक और छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है. 16 साल का विवेक कुमार इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी कर रहा था. छात्र मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी था. वह राजीव गांधी नगर में रहता था और हॉस्टल बिल्डिंग के बाहर लहूलुहान हालत में मिला है, ऐसे में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
हॉस्टल के छठे माले पर रहता था छात्र
एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि मृतक छात्र विवेक कुमार मध्य प्रदेश का रहने वाला था और कोटा जवाहर नगर में हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग से जईई की तैयारी कर रहा था. छात्र हॉस्टल के छठे माले पर रहता था. छात्र ने अपने कमरे की बालकनी से कूद कर जान दे दी. हॉस्टल स्टाफ छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. छात्र का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजन कोटा पहुंचने पर मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.
इस साल का 18वीं सुसाइड
कोचिंग छात्र के सुसाइड का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर कोचिंग सिटी में सनसनी फैल गई. कोटा में इस साल का यह 18वां सुसाइड का मामला है. बीते साल 2023 में 29 बच्चों ने आत्महत्या की थी.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










