कोटा में 48 घंटे में दूसरी खुदकुशी, JEE की तैयारी कर रहे लड़के का शव कमरे में मिला
AajTak
पुलिस के मुताबिक, छात्र इसी साल अप्रैल माह में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की कोचिंग के लिए कोटा आया था. छात्र, कोटा के महावीर नगर इलाके में एक आवासीय मकान में किराए पर रहता था.
Student Suicide Case In Kota: देश का सबसे बड़ा 'कोचिंग हब' माने जाने वाला कोटा अब 'सुसाइड हब' बन चुका है. अभी उत्तर प्रदेश के मनजोत सिंह की आत्महत्या का मामला सुलझा भी नहीं था कि शनिवार, 05 अगस्त को यहां एक और छात्र के सुसाइड करने की खबर सामने आई है. बिहार के रहने वाले 16 वर्षीय छात्र भार्गव मिश्रा ने फांसी लगा ली. इस साल में कोटा में कोचिंग ले रहे छात्र की आत्महत्या का यह 20वां मामला है.
मृतक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मोतिहारी रघुनाथपुरम निवासी भार्गव मिश्रा के रूप में की गई है. पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा के अनुसार, भार्गव इसी साल अप्रैल माह में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की कोचिंग के लिए कोटा आया था. छात्र, कोटा के महावीर नगर इलाके में एक आवासीय मकान में किराए पर रहता था.
यह भी पढ़ें: कहानी कोटा की: क्लासरूम से पार्क तक पहरा ही पहरा, बच्चों के लिए यहां हर अजनबी चलता-फिरता CCTV है!
भार्गव के पिता के अनुसार, उनका बेटा शुक्रवार दोपहर से अपने परिवार के सदस्यों का फोन नहीं उठा रहा था, जिससे उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ. पीजी मालिक जब छात्र के कमरे तक गया तो कमरे का दरवाजा बंद था, दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, तब मालिक ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र मृत मिला.
यह भी पढ़ेंः कहानी कोटा कीः जहां बच्चे वो मशीन हैं जिसमें जरा सा डिफेक्ट दिखा नहीं कि माल वापस!
पुलिस का कहना है कि शव को देखने से ऐसा लग रहा है छात्र ने सुबह ही खुदकुशी कर ली थी. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है परिजनों के आने के बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. फिलहाल छात्र की आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







