
कोटा में छात्रा की सुसाइड के पीछे मंत्री ने 'लव एंगल' बताया, पिता ने उठाए सवाल
AajTak
राजस्थान के कोटा में नीट की छात्रा ने सुसाइड कर जान दे दी थी. यहां सुसाइड के मामलों ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है. इस मामले में राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल का बयान आया है. मंत्री ने सुसाइड के पीछे 'लव एंगल' बताया है. वहीं छात्रा के पिता ने इस बात पर सवाल उठाए हैं.
राजस्थान के कोटा में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया था. इस मामले में राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि इस मामले में जांच किए जाने की जरूरत है. आज झारखंड की जिस छात्रा की मौत हुई, उसके मामले में पता चला है कि उसका अफेयर था, उसने एक लेटर छोड़ा है. वहीं कोचिंग छात्रा के पिता ने मंत्री के इस बयान पर कहा कि उनके पास एविडेंस है तो हमें बताएं, मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती. मंत्री को ऐसा नहीं बोलना चाहिए.
वीडियो में देखें क्या बोले मंत्री
यह भी पढ़ेंः कहानी उम्मीद की: कोटा में हो रही थी घुटन, सारे डर छोड़कर लौटा तो पायलट बना, अब सालाना सैलरी 1 करोड़ से ज्यादा
बता दें कि कोटा में नीट की तैयारी कर रही 16 वर्षीय छात्रा ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी. छात्रा झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली थी. फिलहाल वो ब्लेज हॉस्टल इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स रोड नंबर एक विज्ञान नगर में रह रही थी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था.
यह भी पढ़ेंः कहानी उम्मीद की: कोटा के माहौल में मैं भी मेंटली परेशान हो गया था... फिर हालात से ऐसे उबरा
छात्रा के माता-पिता ने अपनी बेटी को नीट की कोचिंग के लिए कोटा भेजा था. घटना के बाद कहा गया था कि स्ट्रेस के कारण उसने आत्महत्या कर ली. पिता ने आजतक से फोन पर बात करते हुए कहा था कि उनके घर पर कोई नहीं है. वे उस वक्त दिल्ली से कोटा के लिए रवाना हो चुके थे. बेटी को बड़े अरमानों से पाला था. बेटी पढ़-लिखकर इंजीनियर बनती, लेकिन नियति ने होनहार बेटी को भी छीन लिया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







