
कोटा के स्कूलों में हुआ परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण, छात्रों ने पीएम से लिए स्ट्रेस फ्री रहने के टिप्स
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने 10th और 12th बोर्ड के एग्जाम से पहले देश भर के छात्रों से संवाद किया है. इस दौरान कोटा के अलग-अलग सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था, जिसमें बड़ी तादाद में छात्रों ने पीएम के संवाद को सुना और वह ट्रिक जिसे स्ट्रेस फ्री होकर बोर्ड एग्जाम में बेहतर रिजल्ट लाया जा सकता है उन्हें समझा.
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने बोर्ड परीक्षा 2024 से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के तनाव को कम करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम से किया गया था. जिसका लाइव प्रसारण कोटा के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आयोजित किया गया था. पीएम मोदी ने स्टूडेंस्ट, टीचर्स और पेरेंट्स के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और डर को कम करने के लिए बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए थे. देशभर के छात्र, अभिभावक समेत कोटा जिले के विद्यार्थियों ने पीएम द्वारा साझा की गई टिप्स का लाभ उठाया है.
कोटा के स्कूलों में हुआ था परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण
इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सोमवार को कोटा जिले के विभिन्न विद्यालयों में किया गया था. मुख्य कार्यक्रम राजकीय मोंटेसरी स्कूल में किया गया था. यहां इस क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया था. कार्यक्रम में सीडीईओ चारू मित्रा सोनी, डीईओ केके शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों ने भाग लिया था.
लिखने की प्रैक्टिस रखें
पीएम ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा था कि आज परीक्षा में सबसे बड़ा चैलेंज होता है लिखना, इसलिए अपना ध्यान प्रैक्टिस पर रखें. परीक्षा से पहले विषय के बारे में या जो पढ़ा है वह लिखें फिर खुद ही उसे ठीक करें. क्योंकि अगर आपको तैरना आता है तो पानी में जाने से डर नहीं लगता. जो प्रैक्टिस करता है उसे भरोसा होता कि मैं पार कर जाऊंगा. जितना ज्यादा आप लिखेंगे उतनी ज्यादा शार्पनेस आएगी. परीक्षा कक्ष में कोई अन्य छात्र कितनी स्पीड से लिख रहा है, अगल-बगल में कौन क्या कर रहा है, यह सब छोड़कर खुद पर भरोसा रखें.
परीक्षा शुरू होने से पहले हंसी-ंमजाक करें छात्र

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










