
कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' को जान से मारने की धमकी, दो लाख रुपए की सुपारी देने का दावा
AajTak
कोटद्वार में इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार अब खुद खतरे में हैं. एक दुकानदार की जान बचाने वाले दीपक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. इतना ही नहीं उन्हें मारने पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित करने का दावा किया गया है.
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में एक दुकानदार की जान बचाने वाले दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया के जरिए दी गई इस धमकी में उनकी हत्या करने पर दो लाख रुपए का इनाम देने की बात कही गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, दीपक कुमार ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है. इसमें बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए से उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. इसके लिए 2 लाख की सुपारी देने की बात लिखी गई है. इस धमकी के मिलने के बाद से दीपक कुमार और उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कोटद्वार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने तत्काल साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष के रूप में की है, जो बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.
पौड़ी पुलिस ने इस मामले में बिहार पुलिस से संपर्क स्थापित कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण को बेहद संवेदनशील मानते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही दीपक कुमार की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
बताते चलें कि दीपक कुमार कोटद्वार में जिम चलाते हैं. सोशल मीडिया पर उनको मोहम्मद दीपक के नाम से जाना जाता है. उन्होंने 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद और बजरंग दल के कार्यकर्ता के बीच अहम भूमिका निभाई थी. कार्यकर्ता दुकान के नाम को लेकर विवाद कर रहे थे. दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले थे. ऐसे में दीपक ने उनकी जान बचाई थी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








