
कोकीन के नशे में दो लड़कों को कुचला, भारतीय मूल के अमेरिकी को 25 साल की सजा
AajTak
अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल की सजा हुई है. अमनदीप सिंह नाम के व्यक्ति ने 2023 में अपनी पिकअप ट्रक से एक कार को टक्कर मार दी थी जिसमें दो किशोर लड़कों की मौत हो गई थी.
अमेरिका में भारतीय मूल के एक 36 वर्षीय कंस्ट्रक्शन कार्यकारी अमनदीप सिंह को 25 साल की सजा सुनाई गई है. अमनदीप सिंह को यह सजा 3 मई 2023 में न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में हुई एक दुर्घटना के लिए दोषी पाए जाने पर हुई है. उसने कोकीन के नशे में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गलत दिशा में गाड़ी चलाई और एक कार को टक्कर मार दी जिसमें दो किशोर लड़कों की मौत हो गई थी.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमनदीप सिंह को नासाउ काउंटी में नशे में गाड़ी चलाते हुए 14 साल के एथन फाल्कोविट्ज और ड्रू हसेनबेन की मौत के लिए शुक्रवार को 25 साल के कारावास की सजा सुनाई गई. दोनों ही किशोर आठवीं कक्षा के छात्र थे.
शुक्रवार को स्थानीय Mineola की अदालत में जाते समय अमनदीप सिंह के चेहरे पर कोई भाव नहीं था. रिपोर्ट में कहा गया कि नासाउ काउंटी कोर्ट रूम में पीड़ितों के सैकड़ों परिजन और दोस्त भरे हुए थे जिनकी आंखों में आंसू भरे थे.
'अपने बेटे को स्कूल से लेने के बजाए मुर्दाघर में पहचानना पड़ा'
ड्रू के पिता मिच हसेनबेन ने अदालत में कहा, 'अपने बेटे को स्कूल से लेने के बजाय, मुझे उसे मुर्दाघर में पहचानना पड़ा. यह अमानवीय यातना है.' ड्रू के 85 साल के दादा कोर्ट में अमनदीप सिंह पर चिल्लाते दिखे.
उन्होंने अमनदीप सिंह के लिए गाली-गलौच वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'तुम घर क्यों नहीं गए... तुम बहुत बुरे आदमी हो. दो खूबसूरत लड़कों को मारने के बाद अब तुम्हें पछतावा हो रहा है?'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








