
कोकीन की तस्करी में भारतीय मूल के दो कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी हेनरी काउंटी में एक वाहन की तलाशी के दौरान हुई. राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सेमी-ट्रेलर ट्रक की जांच के दौरान 'क्रिमिनल एक्टिविटी' के संकेत” मिले थे. जिसके बाद गहन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 1,146 पाउंड कोकीन बरामद की गई.
इलिनॉयस राज्य पुलिस ने शुक्रवार को आयोवा राज्य सीमा के पास एक सेमी-ट्रेलर ट्रक से 40 मिलियन डॉलर से अधिक की कोकीन बरामद की और दो भारतीय-मूल कैनेडाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान 27 वर्षीय वंशप्रीत सिंह और 36 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, दोनों कैनेडा के ओंटारियो के निवासी हैं. दोनों पर कोकीन रखने, कोकीन बेचने का इरादा रखने और कोकीन तस्करी के कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी हेनरी काउंटी में एक वाहन की तलाशी के दौरान हुई. राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सेमी-ट्रेलर ट्रक की जांच के दौरान 'क्रिमिनल एक्टिविटी' के संकेत” मिले थे. जिसके बाद गहन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 1,146 पाउंड कोकीन बरामद की गई, जिसका अनुमानित सड़कों पर मूल्य 40 मिलियन डॉलर से अधिक है. यह बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
इलिनॉयस राज्य पुलिस के निदेशक ब्रेंडन केली ने एक बयान में कहा, "हमारी पुलिस टीम का ध्यान ड्रग तस्करी पर केंद्रित है, और इससे खतरनाक ड्रग्स को हमारी कम्यूनिटी से बाहर रखने में मदद मिल रही है. यह कार्रवाई हमारे प्रयासों का हिस्सा है, जिससे अपराध और ड्रग्स की तस्करी पर नियंत्रण पाया जा सके."
वंशप्रीत और मनप्रीत दोनों को हेनरी काउंटी जेल में बंद किया गया है और वे जल्द ही अपनी पहली अदालत में पेश होंगे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. यह गिरफ्तारी तस्करी के नेटवर्क की पहचान और उन पर नकेल कसने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. पुलिस इस कार्रवाई को तस्करी और अपराध के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देख रही है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







