कोकरनाग में निर्णायक मोड पर सेना की लड़ाई... अब 'बिल' में छिपे आतंकियों के अंत की घड़ी आई
AajTak
अनंतनाग में पीर पंजाल के जंगलो में चल रही मुठभेड़ अब निर्णायक मोड पर है. पहाड़ी की तलहटी से जवान लगातार ऊपर दुर्गम पहाडियों पर मोर्टार दाग रहे हैं. एक आतंकी भी ड्रोन तस्वीरों में भागते वक्त कैद हुआ. माना जा रहा है कि गडोले के इस जंगल में दो से तीन आतंकी छुपे हो सकते हैं. सेना के दस स्पेशलाइज्ड दस्ते लगातार एक्शन में जुटे है.
जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है. सेना ने बारामूला में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया तो वहीं अनंतनाग में भी लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. अनंतनाग की पहाड़ियों पर छिपे आतंकियों पर सेना ने निर्णायक प्रहार किया है. जंगलों और पत्थरों को ढाल बनाकर जो आतंकी छुपे हैं, उनपर ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर से बम बरसाए गए हैं. इसका एक्सक्लूजिव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आतंकियों के ठिकाने पर गोलाबारी होती दिख रही है. अब किसी भी समय सेना ऊपरी पहाड़ियों पर जाकर यहां छिपे दहशतगर्दों का खात्मा कर सकती है.
दरअसल, अनंतनाग में पीर पंजाल के जंगलो में चल रही मुठभेड़ अब निर्णायक मोड पर है. पहाड़ी की तलहटी से जवान लगातार ऊपर दुर्गम पहाडियों पर मोर्टार दाग रहे हैं. एक आतंकी भी ड्रोन तस्वीरों में भागते वक्त कैद हुआ. माना जा रहा है कि गडोले के इस जंगल में दो से तीन आतंकी छुपे हो सकते हैं. सेना के दस स्पेशलाइज्ड दस्ते लगातार एक्शन में जुटे है. मौके पर भारी तादाद में सेना के जवान दिख रहे हैं. शनिवार सुबह से फिर एक्शन शुरू हो गया है. सेना के जवानों ने मोर्च संभाल रखा है.
यह भी पढ़ें: J-K: बारामूला में 3 आतंकियों का खात्मा, कोकरनाग में टारेगट के करीब पहुंची सेना
सेना को पूरा यकीन है कि आज ये ऑपरेशन खत्म हो जाएगा और छिपे आतंकियों को ढेर कर दिया जाएगा. 2018 के बाद की ये सबसे भीषण मुठभेड़ है, जिसमें सेना ने तीन अफसर खोए हैं. तीनों अफसरों की शहादत के बाद से ही सेना का आतंकियों पर एक्शन जारी है.
यह भी पढ़ें: J-K: कोकरनाग में टारगेट के करीब पहुंची सेना, रॉकेट लॉन्चर से किया जा रहा हमला, भागते दिखे आतंकी
इसलिए अनंतनाग में ऑपरेशन चलाना चुनौतीपूर्ण

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









