
'कोई हमारे बच्चों के 35 टुकड़े कर दे, बर्दाश्त नहीं...', CM शिवराज बोले- ये खेल नहीं चलने दूंगा
AajTak
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर लव-जिहाद का खेल नहीं चलने दूंगा. कोई भी हमारे बच्चों को छल ले, शादी कर ले और 35 टुकड़े कर दे ये हम सहन नहीं करेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जमीन हथियाने के लिए आदिवासी महिला से कोई शादी नहीं कर सकता.
मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. श्रद्धाहत्या कांड का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश की धरती पर लव-जिहाद का खेल नहीं चलने दूंगा. कोई भी हमारे बच्चों को छल ले, शादी कर ले और 35 टुकड़े कर दे ये हम सहन नहीं करेंगे.
उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो लव-जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाया जाएगा. साथ ही सीएम ने दो टूक कहा कि जमीन हथियाने के लिए आदिवासी महिला से कोई शादी नहीं कर सकता. उन्होंने मंच से पेसा एक्ट के बारे में भी जानकारी दी. कहा कि वे इस एक्ट के मास्टर ट्रेनर हैं.
एक देश में दो विधान क्यों
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लव जिहाद और समान नागरिक संहिता को लेकर काफी मुखर हैं. हाल ही में उन्होंने बड़वानी के सेंधवा में कहा था कि मैं इस बात का पक्षधर हूं कि भारत में अब समय आ गया है कि एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए. एक से ज्यादा शादी क्यों करें? कोई एक देश में दो विधान क्यों चले? नियम एक ही होना चाहिए. समान नागरिक संहिता में एक पत्नी रखने का अधिकार है तो एक ही पत्नी सबके लिए होनी चाहिए.
प्रदेश में कमेटी बना रहा हूं
उन्होंने ऐलान किया, "मध्य प्रदेश में भी मैं कमेटी बना रहा हूं. समान नागरिक संहिता में एक पत्नी रखने का अधिकार है तो एक ही पत्नी सबके लिए होनी चाहिए".

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








