
कोई शाही तामझाम नहीं... जापान की राजकुमारी इकॉनमी क्लास में सोती दिखीं, वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
जापान के शाही परिवार की राजकुमारी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें राजकुमारी काको एक घरेलू फ्लाइट में साधारण यात्री की तरह इकॉनमी क्लास में यात्रा करती नजर आईं.
जापान में अभी भी राजपरिवार अस्तित्व में है और वो अपने परंपराओं को उसी तरह निभा रहे हैं, जैसा उनके पूर्वज करते आए हैं. जापान के शाही परिवार की एक राजकुमारी हैं काको आकिशानो. इस शाही परिवार की राजकुमारियां अपने सादे जीवन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.
इन दिनों जापान की राजकुमारी काको ब्राजील की यात्रा पर थीं. इस दौरान उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो एक नॉर्मल फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में खिड़की से सिर टिकाकर सोती नजर आ रही हैं. राजकुमारी की यात्रा में कोई तामझाम नहीं है. वह एक साधारण यात्री की तरह अपने कुछ अधिकारियों के साथ यात्रा करती दिखीं.
ब्राजील यात्रा पर थीं राजकुमारी काको साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जून में राजकुमारी काको ब्राजील की सरकार के निमंत्रण पर 11 दिवसीय यात्रा पर वहां के आठ शहरों में गयीं. इस दौरान उन्होंने एक घरेलू फ्लाइट का इस्तेमाल किया और उन्हें इकॉनमी क्लास की सीट पर बैठे हुए पाया गया. जहां वह यात्रा करते हुए और खिड़की के सहारे सो रही थीं.
वीडियो में दिखी राजकुमारी की सादगी राजकुमारी काको का ये सादगी भरा व्यवहार दिखाता है कि शाही परिवार की सदस्य होते हुए भी इनका जीवन कितना सरल है. 30 साल की राजकुमारी काको सम्राट नारुहितो की भतीजी और जापान के शाही परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य हैं. उनके छोटे भाई, राजकुमार हिसाहितो, राजगद्दी के अगले दावेदार हैं, क्योंकि जापान में अभी भी महिलाओं को शाही उत्तराधिकार से वंचित रखा गया है.
थकी हुई राजकुमारी सीट पर बैठते ही सो गईं वीडियो में राजकुमारी काको थकी हुई दिखाई दे रही हैं और सीट पर बैठने के कुछ ही देर बाद सो जाती हैं. जापानी मीडिया के अनुसार, उन्होंने उसी दिन चार अलग-अलग स्थानों का दौरा किया था. उनकी इस सादगी ने लोगों की सहानुभूति और काफी प्रशंसा हासिल की.
बड़ी बहन ने प्रेमी से शादी के लिए छोड़ा था शाही परिवार इनसे पहले 2021 में, राजकुमारी काको की बड़ी बहन राजकुमारी माको ने अपनी शाही उपाधि त्याग दी और अपने कॉलेज के प्रेमी से शादी करने के लिए शाही परिवार को छोड़ दिया और न्यूयॉर्क चली गईं. तब से, काको ने सार्वजनिक रूप से अधिक प्रमुख भूमिका निभाई है और अब वह अक्सर विदेश यात्राओं में शाही परिवार का प्रतिनिधित्व करती हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








