
'कोई बासी फल थोड़े खरीदेगा...', कमलनाथ की बीजेपी में एंट्री पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
AajTak
कांग्रेस नेता कमलनाथ को लेकर कहा जा रहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने इन चर्चाओं को अफवाह बताया था. लेकिन यह भी कहा था कि राजनीतिक नेता स्वतंत्र हैं और किसी भी पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं. कोई भी किसी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र है.
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कमलनाथ को बासी फल बताया है. विजयवर्गीय ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं पर भी बयान दिया है. कैलाश ने कहा कि कमलनाथ के लिए बीजेपी में दरवाजे बंद हैं.
विजयवर्गीय का कहना था कि अगर कोई बाजार में जाएगा तो ताजा फल खरीदेगा ना. बासी फल थोड़ी खरीदेगा. हम उनको (कमलनाथ) बीजेपी में बिल्कुल नहीं लेंगे. अगर वो आना भी चाहते हैं तो भी उनके लिए दरवाजे बंद हैं.
'कमलनाथ ने चर्चाओं को बताया था अफवाह'
बता दें कि कमलनाथ को लेकर कहा जा रहा है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने इन चर्चाओं को अफवाह बताया था. लेकिन यह भी कहा था कि राजनीतिक नेता स्वतंत्र हैं और किसी भी पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं. कोई भी किसी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र है.
'पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं'
दरअसल, कमलनाथ से पूछा गया था कि क्या कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं? इस पर कमलनाथ ने कहा, सभी स्वतंत्र हैं, किसी पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं. खुद के पाला बदलने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर नाथ ने कहा, 'बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं, मैं उनके बारे में क्या कह सकता हूं?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











