
कोई घर बचाने के लिए टिका रहा तो कोई पालतू जानवर के लिए... अमेरिका की आग में मारे गए लोगों की कहानी
AajTak
लॉस एंजेलिस में लगी आग को अमेरिका के इतिहास की सबसे खतरनाक आग माना जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान है कि इस आग के चलते 135 से 150 अरब डॉलर (11 से करीब 13 लाख करोड़) तक का नुकसान हुआ है. वहीं, खाक हुई संपत्तियों में 8 अरब डॉलर की संपत्ति ऐसी है जो बीमा के दायरे में आ सकती है.
अमेरिका का लॉस एंजेलिस लगभग हफ्तेभर से धधक रहा है. एक साथ कई जंगल जलकर स्वाहा हो गए हैं. आम से लेकर खास लोगों के आशियाने जलकर खाक हो चुके हैं. अब तक 24 लोग इस आपदा में अपनी जान गंवा चुके हैं. इस आग की त्रासदी से ऐसी कई कहानियां भी निकलकर सामने आ रही हैं, जो हिलाकर रख देती हैं.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, आग में दम तोड़ चुके इन 24 लोगों में एक अपाहिज शख्स एंथनी और उनका मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटा जस्टिन मिशेल भी है. इस आग में बाप-बेटे दोनों की मौत हो गई. एंथनी ने आखिरी बार अर्कांसस में रह रही अपनी बेटी से फोन पर बात की थी. उनकी बेटी ने बताया कि उनके पिता अपाहिज थे और व्हीलचेयर पर चलते थे. जब पैलिसेड्स की आग फैली और उसकी जद में हमारा घर आया तो उनके पिता ने घर छोड़ने से इनकार कर दिया.
वह बताती हैं कि उनके पिता अपने बेटे जस्टिन को छोड़कर नहीं जाना चाहते थे. वह नहीं चाहते थे कि दोनों घर से दूर जाएं. इस वजह से उन्होंने जान बचाकर भागने के बजाए आग बुझाने की कोशिश की और जान गंवा बैठे. बता दें कि पिता और बेटे का शव एक साथ ही घर के जले हुए अवशेषों के बीच से मिला.
लॉस एंजेलिस में सबसे पहली आग पैलिसेड्स के जंगल में लगी. इसी जंगल के पास के रिहायशी इलाके में 85 साल की एक महिला रहती थी. पैलिसेडिस की आग उनके घर को लील गई. लेकिन महिला ने जान बचाकर भागने के बजाए अपने पालतू जानवरों के साथ रहने को चुना और इस आग में सभी झुलसकर मर गए.
लक्स होमकेयर के मुताबिक, 85 साल की एनेट रॉसिली ने आग लगने के बाद जान बचाकर भागने के बजाए अपने पालतू कुत्ते ग्रेटली, दो पालतू तोते और कछुए के साथ रहने को चुना. इसी तरह आग में मरने वाले एक बच्ची भी है, ऑस्ट्रेलिया की पूर्व चाइल्ड स्टार भी है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











