
कोई और पढ़ रहा आपके WhatsApp Messages? ऐसे कर सकते हैं चेक, बहुत आसान है तरीका
AajTak
WhatsApp Hack: क्या आपको लगता है कि कोई और भी आपके WhatsApp Message पढ़ रहा है. बहुत ही आसान तरीके से आप इसे चेक कर सकते हैं. वैसे तो वॉट्सऐप मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई और मैसेज को नहीं पढ़ सकता है. कुछ ऐसे तरीके जरूर हैं जिससे दूसरा शख्स आपके अकाउंट को एक्सेस कर सकता है.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स तो कई हैं, लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल WhatsApp का होता है. ऑफिस की चर्चा हो या फिर पर्सनल बातचीत WhatsApp का इस्तेमाल हर जगह होता है. ऐसे में क्या हो अगर कोई आपके ऊपर नजर रख रहा हो या फिर आपके मैसेज पढ़ रहा हो? कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है और आप भी इसका शिकार हो सकते हैं.
आपकी वॉट्सऐप चैट्स पर नजर रखना किसी जान-पहचान वाले शख्स के लिए बहुत आसान काम है. कोई ऐसा शख्स जो आपका दोस्त या रिलेटिव हो आसानी से आपकी वॉट्सऐप चैट्स पर नजर रख सकता है. इसके लिए उसे सिर्फ कुछ देर के लिए आपके फोन की जरूरत होगी.
अगर आपको लगता है कि आपके WhatsApp Message कोई और पढ़ रहा तो आसानी से इसका पता लगा सकते हैं. सबसे पहले बात करते हैं कि कैसे कोई शख्स आपके WhatsApp Message पढ़ सकता है.
हम किसी हैकिंग या वायरस की बात नहीं करेंगे, बल्कि उस मामूली बात पर चर्चा करेंगे, जिस पर लोगों का ध्यान कम जाता है. WhatsApp Web और मल्टी डिवाइस सपोर्ट जैसे वॉट्सऐप फीचर्स का नाम आपने सुना होगा.
हो सकता है आप इन्हें इस्तेमाल भी करते हों. इन फीचर्स की मदद से आप एक साथ दो से ज्यादा डिवाइसेस पर एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को इस्तेमाल कर सकते हैं. मल्टी डिवाइस सपोर्ट आने के बाद से यूजर्स के प्राइमरी डिवाइस का इंटरनेट से जुड़ा रहना भी जरूरी नहीं है.
ऐसे में अगर कोई शख्स एक बार आपका फोन हासिल कर किसी दूसरे डिवाइस पर अकाउंट लॉगइन कर लें, तो वो आपके मैसेज आसानी से पढ़ सकता है. इससे बचने के लिए आपको अपने वॉट्सऐप पर एडिशनल सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










