
कॉलेज सीनियर ने युवती को फोन कर मांगी नौकरी, फिर इंवेस्टमेंट के नाम पर लगाया 38 लाख का चूना
AajTak
नागपुर में रहने वाले एक युवक ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के बी.आई.टी. इंजिनियरिंग कॉलेज में जूनियर रही युवती से 38 लाख रुपए की ठगी कर ली. युवक ने पहले नौकरी मांगने के लिए फोन किया था और फिर युवती को ही चूना लगा दिया.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में रहने वाले एक युवक ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के बी.आई.टी. इंजिनियरिंग कॉलेज में जूनियर रही युवती से 38 लाख रुपए की ठगी कर ली. युवक ने बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम में ज्यादा रिटर्न मिलने का लालच देकर रुपए युवती से पैसा इन्वेस्ट कराया. जब रिटर्न नहीं मिला तो युवती ने पुलिस में शिकायत की. आरोपी युवक नागपुर शहर में अपने घर पर बाहर से ताला लगाकर छिपा बैठा था. दुर्ग पुलिस उसके घर केबल ऑपरेटर बनकर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया.
दुर्ग के स्मृति नगर जुनवानी निवासी युवती ने सुपेला थाने में 16 अगस्त 2024 को इस ठगी मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. युवती ने पुलिस को बताया कि वह साल 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. उसी दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज के सीनियर छात्र से हुई.युवती इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी कंपनी पुणे में जॉब करने लगी.
पीड़िता के अनुसार साल 2019 में अचानक एक दिन उस कॉलेज सीनियर का फोन आया. उसने युवती कहा कि वह इंजीनियरिंग की डिग्री लेने दुर्ग आया है उसके ऑफिस में कोई जॉब हो तो बताए. इस पर युवती ने कहा जॉब होगी तो उसे जरूर बताएगी. फोन पर बात करते करते ही आरोपी ने युवती से कहा कि एक बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग का गेम है. उसमें अच्छा रिटर्न मिलता है. बात करते करते उसने युवती से 7800 रुपए लेकर उसमें इन्वेस्ट करा दिए. कुछ दिन बाद उसने रिटर्न के रूप में युवती को 6500 रुपए का प्रॉफिट दिया.
इसके बाद तो पीड़िता उसकी बातों में आ गई. अब वह उसके कहने पर बड़े इंवेस्टमेंट करने लगी. पीड़िता ने उसके खाते में 10 अगस्त 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2022 के बीच तीन अलग अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 73051 रुपए, 510362 और 3031299 रुपए डाल दिए. लेकिन जब उसने रिटर्न मांगा तो आरोपी उसे घुमाने लगा. इसे देखते हुए पीड़िता ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई.
अपने ही घर पर छिपकर रह रहा था आरोपी
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नागपुर में अपने घर में बाहर से ताला बंद कर छिप कर रहा है. वरिष्ठ अधिकारीयों से दीगर राज्य जाने की अनुमति लेकर दुर्ग पुलिस की टीम महाराष्ट्र नागपुर रवाना हुई. टीम, थाना बेलतरोड़ी जाकर नागपुर पुलिस की सहायता से आरोपी के घर पर केबल आपरेटर बनकर पहुंची. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और भिलाई पहुंची. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






