
'कॉर्पोरेट मजदूर सुन मेरे दर्द की धुन...' लड़की ने गाकर बताया त्योहार के बाद ऑफिस वापसी का दुख
AajTak
फेस्टिवल की छुट्टियों के बाद किसी के लिए फिर से ऑफिस जाना कितना पीड़ादायक हो सकता है, इसे एक लड़की ने भूल-भूलैया फिल्म के गाने आमी जे तोमार... की पैरोडी बनाकर गाया है.
त्योहारों की छुट्टी के बाद ऑफिस आना काफी मुश्किल होता है. लंबी छुट्टी के बाद दफ्तर आने पर कॉर्पोरेट कर्मियों को कैसा फील होता है. इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें भूल-भूलैया फिल्म के गाने - आमी जे तोमार... की तर्ज पर एक पैरोडी गाकर यूजर ने दर्द बयां किया है.
त्योहारों की छुट्टी के बाद काम पर लौटना सिर्फ़ मुश्किल ही नहीं है - यह लगभग डरावने माहौल में वापस जाने जैसा होता है. एक कॉर्पोरेट कर्मी की इसी फीलिंग को एक लड़की भूल-भूलैया फिल्म की मोंजोलिका बन बड़े ही फनी अंदाज में व्यक्त किया है. ये गाना इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.
वीडियो में मोंजोलिका बनी है लड़की मोंजोलिका बनी लड़की गाना गाते हुए अपने दिल से अपने दोस्तों से अपील करती है कि कोई जल्दी से शादी ही करलो. ताकि, शादी के नाम पर तो छुट्टी मिले. ये एक हास्य और व्यंगात्म अपील है. गाना गाते हुए लड़की ने कहा है कि दो दिन की छुट्टी के बाद ऑफिस आने पर सारे पेंडिग काम करने पड़ेंगे.
छुट्टी के बाद क्यों ऑफिस नहीं जाना चाहते कॉर्पोरेट कर्मी अब शायद छुट्टी पर नहीं जाने का वादा भी करना पड़ेगा. ये सारी चीजें काफी डरावनी है क्योंकि मैं ऑफिस नहीं जाना चाहती हूं. कोई फिर से त्योहारों को लौटा दे. अब तो सिर्फ किसी दोस्त या स्टाफ की शादी ही छुट्टी दिला सकती है. इसलिए कोई जल्दी से शादी की कार्ड छपवा लो.
कैप्शन दिया है रिलेटेबल इंस्टाग्राम पर @anamikajhamusic अपने वीडियो को 'रिलेटेबल?' कैप्शन देते हुए एक रील पोस्ट किया है. इसमें त्यौहारों के मौज-मस्ती से वापस नौकरी में लौटने के दर्द को फनी अंदाज में दिखाया गया है. ये वीडिय दर्शकों के दिलों को छू रहा है, जो ऐसी हालात का सामना कर रहे हैं. वीडियो पर टेक्स्ट लिखा है मेरे ढोलना 3.0 कॉर्पोरेट मजदूर.
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. एक यूजर ने मजाक में सुझाव दिया कि आपके गायन के लिए एक ऑस्कर दिया जाना चाहिए. वहीं दूसरे ने स्वीकार किया कि मैंने आज अपने ऑफिस में फिर से काम करना शुरू किया. यह बहुत ही रिलेटेबल है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










