
'कॉमरेड जिनपिंग आपका इंतजार कर रहे हैं...', राष्ट्रपति बनने के बाद कम्युनिस्ट नेता ने पुतिन से कहा- सबसे पहले चीन के दौरे पर जाएं
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि वह अपने नए कार्यकाल के दौरान पहली विदेश यात्रा के दौरान चीन जाने पर विचार करेंगे. कहा जा रहा है कि पुतिन मई में चीन जा सकते हैं, जहां वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे.
यूक्रेन से युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं. पुतिन ने दोबारा राष्ट्रपति बनते ही चीन जाने की इच्छा जताई है.
पुतिन का कहना है कि वह अपने नए कार्यकाल के दौरान पहली विदेश यात्रा के तहत चीन जाने पर विचार करेंगे. कहा जा रहा है कि पुतिन मई में चीन जा सकते हैं, जहां वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे.
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS का कहना है कि इस संबंध में मंगलवार को हुई बैठक में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता जेनेडी जूगानोव ने पुतिन से अपने पहले विदेशी दौरे के लिए चीन को चुनने की सलाह दी थी.
जेनेडी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद आपका पहला दौरा किसी पूर्वी देश का होना चाहिए ना कि किसी पश्चिमी देश का. शी जिनपिंग आपके दौरे का इंतजार कर रहे हैं, वह हमारे देश को बहुत प्यार करते हैं. इसके बाद पुतिन ने चीन जाने की इच्छा जताते हुए वहां जाने का वादा किया. पुतिन ने कहा कि मैं यकीनन चीन जाऊंगा.
जीत के बाद नाटो को दी थी चेतावनी
पुतिन ने चुनाव में जीत के तुरंत बाद पश्चिमी गठबंधन NATO को चेतावनी दी थी. उन्होंने चेताया था कि रूस और नाटो के बीच सीधा टकराव तीसरे विश्व युद्ध की तरफ पहला कदम होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा मंजर चाहेगा.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










