
कैसे होगा Paytm शेयर होल्डर्स का बेड़ा पार? घाटा बढ़ा 70% से ज्यादा
AajTak
पूरे वित्त वर्ष के लिए देखें तो 2021-22 में कंपनी का घाटा 2,396.4 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के 1,701 करोड़ रुपये के घाटे से 41% अधिक है.
पेटीएम (Paytm) की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है. वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में ये सालाना आधार पर 72% बढ़ गया है. दूसरी तरफ कंपनी के शेयर लिस्ट होने के बाद से ढलान पर हैं.
पेटीएम का घाटा जनवरी-मार्च तिमाही में 762.5 करोड़ रुपये रहा है, जो इससे वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में 444.4 करोड़ रुपये था. इतना ही नहीं वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में कंपनी का घाटा 778.5 करोड़ रुपये था. जबकि इसी तिमाही में कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे.
वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष के लिए देखें तो 2021-22 में कंपनी का घाटा 2,396.4 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के 1,701 करोड़ रुपये के घाटे से 41% अधिक है.
इस बीच Paytm Share Price लगातार नीचे बना हुआ है. बीते साल नवंबर में ये अपने इश्यू प्राइस से नीचे लिस्ट हुआ था. उसके बाद से इसके भाव में लगातार गिरावट आई है. शुक्रवार को भी ये 572 रुपये पर बंद हुआ जो इसके लिस्ट प्राइस से करीब 64% नीचे है.
कंपनी का शेयर नवंबर में पहले कारोबारी दिन 1,564 रुपये पर बंद हुआ था. ये उसके इश्यू प्राइस 2,150 रुपये से करीब 27% नीचे का भाव था.
हालांकि शुक्रवार को परिणामों के ऐलान से पहले कंपनी के शेयर में तेजी दर्ज की गई थी. शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.9% की बढ़त के साथ 575.35 पर बंद हुआ था. वहीं जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने आय में 89% तेजी आने का ऐलान किया है. कंपनी की ऑपरेशन से इनकम 1,540.9 करोड़ रुपये रही है. ये पिछले साल 815.3 करोड़ रुपये थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










