
कैसे हुई Hrithik Roshan-Saba Azad की पहली मुलाकात? चर्चा में है दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस
AajTak
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दोनों को एक दूजे का हाथ थामे देख फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं. वे अनुमान लगा रहे हैं कि शायद दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे, तभी से दोनों का मिलना जारी है.
ऋतिक रोशन जबसे अपनी मिस्ट्री गर्ल यानी सबा आजाद का हाथ थामें नजर आए हैं, तभी से दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ दिन पहले पैपराजी ने ऋतिक और सबा को रेस्त्रां के बाहर एक-दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किया था. यह देख एक्टर के फैन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. नई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. तभी से दोनों साथ हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










