
'कैसे-कैसे लोग बन जाते हैं मंत्री'... तेजस्वी के बयान पर बिहार विधानसभा में फिर तकरार
AajTak
गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार के जवाब से नाराज़ तेजस्वी यादव ने कहा कि न जाने कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं. इसके बाद तेजस्वी अपने विधायकों के साथ सदन से बाहर चले गए.
बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार के जवाब से नाराज़ तेजस्वी यादव ने कहा कि न जाने कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं. इसके बाद तेजस्वी अपने विधायकों के साथ सदन से बाहर चले गए. विपक्ष के वॉकआउट करने के बाद उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ये ठीक नहीं है, वो लोग बेइज्जत होने के लिए सदन में नहीं बैठे हैं. दरअसल, गन्ना उद्योग से जुड़े मुद्दे पर अध्यक्ष की इजाजत से तेजस्वी यादव पूरक सवाल पूछना रहे थे, इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से लगातार टोका-टोकी हो रही थी. विधानसभा अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष को कड़े शब्दों में चेताया कि वो आसन को निर्देश न दें.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








