
कैसे करते हैं Scam? शख्स ने स्कैमर से की लंबी चौड़ी बातचीत, सब उगलवाया- देखें चैट्स
AajTak
शख्स ने स्कैमर से व्हाट्सएप पर लंबी चौड़ी बातचीत की. इस दौरान स्कैमर ने जो कुछ भी उगला वो काफी हैरान करने वाला है. उसने बताया कि कैसे वो लोगों के साथ ठगी करता है.
ऑनलाइन स्कैम के मामले आए दिन तेजी से बढ़ रहे हैं. लोग कितनी ही समझदारी क्यों न दिखा लें, स्कैमर्स उन्हें ठगने का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं. हालांकि सही वक्त पर लोगों को जब भनक लग जाती है, तो वो खुद को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाने में कामियाब भी रहते हैं. कुछ ऐसा ही इस शख्स के साथ हुआ. उसने स्कैमर से व्हाट्सएप पर लंबी चौड़ी बातचीत की है. इस दौरान स्कैमर ने जो कुछ भी उगला वो काफी हैरान करने वाला है. उसने बताया कि कैसे वो लोगों के साथ स्कैम करता है.
बेंगलुरू के रहने वाले चेट्टी अरुण नाम के शख्स ने इन चैट्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने ये जानने की कोशिश भी की कि APK फाइल इंस्टॉल कराकर स्कैमर क्या करने की कोशिश करते हैं. अरुण को शुरुआत से ही पता चल गया था कि ये स्कैम है. लेकिन उन्होंने नंबर को ब्लॉक करने के बजाय स्कैमर से चैट करने का फैसला लिया. अरुण स्कैमर से पूछते हैं कि जिंदगी कैसी चल रही है. हैरत की बात ये है कि स्कैमर भी उनसे बातचीत करने लगता है. वो स्कैम करने की कुछ टेकनीक बता देता है.
स्कैमर अरुण से कहता है कि वो अपना शिकार बने लोगों के व्हाट्सएप को कंट्रोल करते हैं और फिर ई-कॉमर्स और बैंक ऐप्स के लिए साइन अप करने हेतु ओटीपी का उपयोग करते हैं. एक बार जब उन्हें इन ऐप्स तक पहुंच मिल जाती है, तो वो लोगों के पैसे ले लेते हैं. ये बातचीत तब और दिलचस्प हो गई, जब स्कैमर अरुण से कहता है कि इस तरह की संदिग्ध फाइल्स को फोन में इंस्टॉल मत करना. जब अरुण कहते हैं कि वो इस तरह के टिप्स लोगों के साथ शेयर करेंगे, तब स्कैमर उनका ट्विटर बायो पूछने लगता है. बाद में स्कैमर को शक होता है कि अरुण कुछ करने की योजना बना रहे हैं. जिसके चलते वो चैट्स को डिलीट कर देता है.
आखिर में स्कैमर अरुण से कहता है कि इन सबमें पुलिस को शामिल न करें. अब अरुण का ये पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे अभी तक 2.9 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है.
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










