
कैसा होगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी रिक्रूटमेंट एग्जाम? NTA ने जारी की गाइडलाइंस
AajTak
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा (Central Universities Recruitment Examination, non-teaching) एग्जाम को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं. ये परीक्षाएं 25 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएंगी.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 25 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा (Central Universities Recruitment Examination, non-teaching) के लिए सलेबस और गाइडलाइंस जारी की हैं. जो उम्मीदवार सीयूआरईसी परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पाठ्यक्रम और दिशानिर्देशों चेक कर सकते हैं.
इन परीक्षा केंद्रो में होंगी परीक्षाएं
ये परिक्षाएं बी और सी ग्रुप के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद, हैदराबाद विश्वविद्यालय और पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, भटिंडा में आयोजित की जाएंगी.
100 अंकों का होगा पेपर
टियर 1 की परीक्षा 100 अंकों में ली जाएगी, जिसमें 5 विषय शामिल होंगे. सामान्य जागरूकता (General Awareness) के 20 प्रश्न 20 अंकों के होंगे, इसी तरह रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस, गणित, कंप्यूटर, हिंदी या अंग्रेजी भाषा का पेपर भी 20 अंकों का लिया जाएगा जिसमें अभ्यर्थियों से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे. एनटीए ने कहा कि परीक्षा का प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा. और उम्मीदवारों के पास किसी भी भाषा में उत्तर देने का विकल्प होगा. परीक्षा में प्रश्न डिग्री/डिप्लोमा/परीक्षा के स्तर के होंगे और ग्रुप बी पद और ग्रुप सी पदों के लिए मैट्रिकुलेशन स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर I में गलत उत्तरों के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है.
गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










