
कैसा ये इश्क है! जेल में बंद कैदी से मोहब्बत, रोज खत लिखती है लड़की
AajTak
सवानाह और एलेक्स ‘Write A Prisoner’सेवा के जरिए एक दूसरे को खत लिखते हैं. दरअसल, एलेक्स अमेरिका की एक जेल में बंद है जो कि सवानाह के घर से 15 हजार किलोमीटर दूर है. सवानाह और एलेक्स को खतों को जरिए एक दूसरे से प्यार हो गया जबकि दोनों की कभी मुलाकार ही नहीं हुई.
आपने सुना होगा कि हमें अपना लाइफ पार्टनर अकसर ऐसी जगह मिल जाता है जहां हमें बिलकुल उम्मीद नहीं होती. सवानाह फीफर (Savannah Phyffer) नाम की महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. लेकिन ये थोड़ा ज्यादा ही अजीब था. दरअसल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सवानाह एक FIFO वर्कर हैं और सालों से अलग- अलग रिश्तों में धोखा खाने के बाद उन्हें जो साथी मिला वह उनसे 15 हजार किलोमीटर दूर रह रहा है. इतना ही नहीं बल्कि वह तो एक जेल में कैदी है.
29 साल की सवानाह के अनुसार उनके ब्वॉयफ्रेंड 31 साल के एलेक्स में वो सारी खूबियां हैं जो वह अपने पार्टनर में चाहती हैं. वो स्वीट है, केयरिंग है और उससे बहुत प्यार करता है. बस एक ही दिक्कत है कि एलेक्स एक अमेरिकी कैदी है और नेवाडा जेल में उनसे 15 हजार किलोमीटर दूर रह रहा है. दरअसल सवानाह और एलेक्स ‘Write A Prisoner’सेवा के जरिए एक दूसरे को खत लिखते हैं. ये एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए लोग अमेरिका की जेल में बंद कैदियों से खत लिखकर बातचीत कर सकते हैं. सवानाह ने बताया कि उसने अन्य कैदियों को भी खत लिखे थे जिनका कोई खास जवाब नहीं आया लेकिन एलेक्स ने मुझे वापस खत लिखा.
सवानाह ने बताया कि एलेक्स और मैंने खत में बातें करना जारी रखा. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे उससे प्यार हो जाएगा. खत लिखते- लिखते एक रोज हमने फोन पर बात की. एक दूसरे की आवाज सुनने के बाद हम और भी करीब आ गए. सवानाह ने बताया कि दिसंबर 2022 में हम रिश्ते में आ गए, जबकि हम आजतक कभी मिले ही नहीं हैं. हमें बस अपने आप मोहब्बत हो गई और अब हमने इस रिश्ते को पब्लिक कर दिया है.
एलेक्स जेल के लैंडलाइन फोन से रोजाना दिन में दो बार सवानाह को फोन करता है और जेल की ओर से कैदियों को दिए जाने वाले टैबलेट डिवाइस से उसे ईमेल करता है. सवानाह का कहना है कि वह इससे पहले इतने बेहतरीन रिश्ते में कभी नहीं रही. सबकुछ शानदार है और वह बहुत खुश है और एक दिन एलेक्स के जेल से बाहर आने का इंतजार कर रही है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










