
कैबिनेट बंटवारे से चुनावी समीकरण साधने की कोशिश! समझें- 6 चुनावी राज्यों को BJP ने कैसे किया टारगेट
AajTak
तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है. इनमें 60 बीजेपी और 11 एनडीए की बाकी पार्टियों से हैं. कैबिनेट में सबसे ज्यादा 10 सांसद यूपी से हैं. मंत्रिमंडल के गठन को अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
केंद्र में फिर एनडीए की सरकार बन गई है. मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. तीसरी बार बनी एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 71 मंत्री हैं. इनमें से 60 मंत्री बीजेपी से और 11 मंत्री एनडीए की बाकी पार्टियों से हैं.
मोदी 3.0 में 37 नए चेहरों को मौका दिया गया है. जबकि, 34 मंत्रियों को रिपीट किया गया है. नई सरकार में बड़े मंत्रालय भी बीजेपी ने अपने पास ही रखे हैं.
नई मोदी सरकार में सबसे ज्यादा 10 मंत्री उत्तर प्रदेश से बनाए गए हैं, जबकि 8 मंत्री बिहार से हैं. कुल मिलाकर 24 अलग-अलग राज्यों से चुनकर आए सांसदों को मंत्री बनाया गया है.
अगर मंत्रियों देखा जाए तो पता चलता है कि बीजेपी अगले कुछ महीनों में होने वाले छह राज्यों के विधानसभा चुनाव पर भी है और मंत्रिमंडल का गठन को इसकी तैयारी माना जा सकता है.
कहां-कहां होने हैं विधानसभा चुनाव?
1. महाराष्ट्रः विधानसभा का कार्यकाल इस साल 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा. अक्टूबर-नवंबर में यहां की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











