
कैफे ब्लास्ट में रूसी सैन्य ब्लॉगर की मौत, एक-एक कर खत्म हो रहे हैं पुतिन के आलोचक!
AajTak
रूस के जाने-माने मिलिट्री ब्लॉगर व्लादलेन तातारस्की की बम धमाके में मौत हो गई. धमाके के वक्त तातारस्की सेंट पीटर्सबर्ग के एक कैफे में थे. पिछले साल जंग शुरू होने के कुछ ही महीनों में रूस ने यूक्रेन के 4 राज्यों पर कब्जा कर लिया था. इस पर तातारस्की ने एक वीडियो पोस्ट किया था और कई विवादित बयान दिए थे.
रूस के जाने-माने मिलिट्री ब्लॉगर व्लादलेन तातारस्की की बम धमाके में मौत हो गई. यह धमाका रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग के एक कैफे में हुआ. रूसी समाचार एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है. तातारस्की का असली नाम मैक्सिम फोमिन था. टेलिग्राम पर उनके 560,000 फॉलोवर हैं. वह प्रमुख प्रभावशाली सैन्य मामलों के ब्लॉगर्स में से एक थे. उन्होंने जिन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कई बार आलोचनात्मक टिप्पणियां सामने रखी थीं.
रूस के विदेश मंत्रालय ने दी श्रद्धांजलि पिछले साल जंग शुरू होने के कुछ ही महीनों में रूस ने यूक्रेन के चार राज्यों पर कब्जा कर लिया था. इस पर तातारस्की ने एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कई विवादित बयान दिए थे. उन्होंने कहा था- हम सबको हरा देंगे, सबको मार डालेंगे, जिसे चाहेंगे उसे लूटेंगे.वहीं रविवार को ब्लॉगर की मौत के बाद रूस के विदेश मंत्रालय ने उनको श्रद्धांजलि दीं. वहीं, पश्चिमी सरकारों पर हादसे पर चुप्पी साधे रहने की आलोचना की.
यूक्रेन युद्ध से जुड़े किसी व्यक्ति की दूसरी हत्या सेंट पीटर्सबर्ग की एक वेबसाइट ने कहा कि यह विस्फोट उस कैफे में हुआ जो एक समय में येवगेनी प्रिगोझिन का था. येवगेनी प्रिगोझिन वैगनर प्राइवेट आर्मी के संस्थापक रहे हैं जो कि रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ रही है. रूसी मीडिया के मुताबिक तातारस्की कैफे में इवेंट के लिए आए थे और कुछ लोगों से मुलाकात कर रहे थे. उसी दौरान यह धमाका हुआ था. RIA समाचार एजेंसी ने कहा कि विस्फोट में छह अन्य लोग घायल हुए हैं. इस धमाके का जिम्मेदार कौन था, इसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. अगर तातारस्की को जान-बूझकर निशाना बनाया गया है, तो यह यूक्रेन यूद्ध से जुड़े किसी व्यक्ति की दूसरी हत्या होगी.
पुतिन के सलाहकार की बेटी की हत्या हुई थी इससे पहले अगस्त 2022 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार दुगिन की बेटी दारया दुगिना की कार बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी. दुगिन कार में न होने से बच गए थे. बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल अधिक का समय बीत चुका है. यूक्रेन-रूस की रणभूमि में भी अब काफी कुछ देखने को मिल रहा है. काला सागर में नाटो ने कोहराम मचा रखा है. इस युद्ध को लेकर तातारस्की ने कई बार आलोचनात्मक टिप्पणियां की थीं.
रूसी सैन्य ब्लॉगर की मौत के बाद एक बार फिर से ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुतिन के दुश्मों को चुन-चुन कर रास्ते से हटाया जा रहा है. व्लादलेन तातारस्की की विस्फोट से हुई मौत से पहले ऐसे कई रूसी लोगों की दुनियाभर में रहस्यमय मौत हो चुकी है, जिनकी मौत के संबंध में अब तक खुलासा ही नहीं हुआ है. इन मरने वालों में सांसद, कारोबारी, उद्योगपति से लेकर पॉप स्टार तक शामिल हैं. इनमें से तीन मौत तो अभी हाल ही में भारत के ओडिशा में हुई थीं, जिसने पूरी दुनिया की ओर अपना ध्यान खींचा था. तो क्या जिसने भी पुतिन के खिलाफ बोला, वो मिट गया? डालते हैं एक नजर-
पॉप स्टार दीमा नोव: बर्फीले पानी में डूबने से मौत अभी हाल ही में बीती 23 मार्च को खबर आई कि पुतिन के आलोचक पॉप स्टार दिमित्री स्विरगुनोव की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है. 34 वर्षीय दिमित्री अक्सर अपने गानों में राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना करते थे. उन्होंने अपने गीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित 1.3 अरब डॉलर के आलीशान बंगले की भी आलोचना की थी. दिमित्री की मौत बर्फीले पानी में डूबने से हुई है. हादसे के वक्त दिमित्री अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ थे. इनमें तीन लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है, जबकि दिमित्री के भाई रोमा की तलाश अभी की जा रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









