
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खोला मोर्चा, प्रियंका और राहुल गांधी के खिलाफ खुलकर आए सामने
Zee News
पंजाब के सीएम पद से हटने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के बगावती सुर तेज हो गए हैं और उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि अगर कांग्रेस सिद्धू को सीएम का चेहरा बनाती है तो उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को अनुभवहीन कहा है.
चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के साथ जारी विवाद और मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने पहली बार कांग्रेस नेतृत्व को बगावती तेवर दिखाए हैं. पार्टी कोशिश करती रही कि सिद्धू और कैप्टन के बीच विवाद सुलझ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बल्कि अब कैप्टन ने ही अपना रुख बदल लिया है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को अनुभवहीन कहा है. इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस सिद्धू को आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाती है तो वो सिद्धू को सीएम बनने से रोकने के लिए कोई भी कुर्बानी देंगे. सीएम ने सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने की चेतावनी दी. सिद्धू और कैप्टन के बीच विवाद का सीधा असर पंजाब में कांग्रेस की सत्ता पर पड़ेगा. दोनों की कलह से कहीं कांग्रेस पंजाब में सत्ता से बाहर न हो जाए.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










