
कैप्टन अमरिंदर ने दिखा दिए बगावती सुर, किया सिद्धू के खिलाफ मज़बूत प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान
Zee News
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से तल्खी एक बार फिर खुलकर सामने आई है.
चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वह रियासत के पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को विधानसभा चुनाव में हराने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे. सिंह ने कहा कि मुल्क को ऐसे खतरनाक आदमी से बचाने के लिए वह कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं. 'Ready to make any sacrifice to stop becoming Punjab CM. Will pit a strong person against him to ensure his defeat in 2022 Assembly polls. If Navjot Sidhu is CM face, then big thing if touches double digits':
उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के लिए एक खतरा हैं. सिंह ने कहा कि रियासत का सीएम बनने से रोकने के लिए 2022 के विधानसभा चुनावों में उनके खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेंगे और उनको चुनाव में हराने के लिए काम करेंगे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










