
"कैटी और मैं..." कंफर्म हुआ जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी का रिश्ता? नई पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
AajTak
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें ट्रूडो और पेरी उनके साथ नजर आ रहे हैं. किशिदा ने कैटी पेरी को ट्रूडो की 'पार्टनर' बताया.
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी के रोमांस की चर्चा अब अफवाह से आगे बढ़ चुकी है. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की एक तस्वीर ने दोनों के रिश्ते पर लगभग मुहर लगा दी है.
किशिदा ने गुरुवार को एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ट्रूडो और पेरी उनके और उनकी पत्नी के साथ पोज देते दिखे. तस्वीर में ट्रूडो क्रिसमस ट्री के पास खड़े हैं और पेरी को अपनी बांहों में थामे हुए हैं.
पोस्ट में किशिदा ने पेरी को ट्रूडो की “पार्टनर” बताया. इस शब्द के इस्तेमाल ने ट्रूडो–पेरी के रिश्ते की अफवाहों को लगभग पक्का कर दिया. इसके बाद कनाडा में सोशल मीडिया पर इसका खूब जिक्र हो रहा है. किशिदा ने कैप्शन में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी पार्टनर के साथ जापान आए और हमने साथ में लंच किया…” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रहते हुए ट्रूडो से उनकी कई बार मुलाक़ात हुई थी और दोनों ने मिलकर जापान–कनाडा कार्य योजना पर काम किया था.
ट्रूडो का जवाब — “कैटी और मैं…”
जस्टिन ट्रूडो ने तस्वीर को रीशेयर करते हुए लिखा, “कैटी और मैं आपके और युको के साथ समय बिताकर बहुत खुश थे.” इस बयान को ही कई लोग रिश्ते की अनौपचारिक पुष्टि मान रहे हैं. ट्रूडो ने किशिदा की दोस्ती और बेहतर भविष्य के लिए उनकी प्रतिबद्धता को भी सराहा.
मॉन्ट्रियल में पहली बार साथ नज़र आए थे

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








