
कैंसर से लड़ रही हैं प्रिंसेज ऑफ वेल्स केट मिडलटन, वीडियो संदेश जारी कर दी जानकारी
AajTak
केंसिंग्टन पैलेस द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में वेल्स की राजकुमारी ने कहा कि ऑपरेशन के बाद हुए मेडिकल टेस्ट में कैंसर के बारे में पता चला. इसलिए मेरी मेडिकल टीम ने सलाह दी कि मुझे कीमोथेरेपी का एक कोर्स करना चाहिए, और मैं अब उस उपचार के शुरुआती चरण में हूं.
वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन ने शुक्रवार को खुलासा किया कि वह कैंसर के लिए कीमोथेरेपी ले रही हैं. एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, 'मैं ठीक हूं और हर दिन मजबूत हो रही हूं.' इस साल जनवरी में सर्जरी के बाद से वह सार्वजनिक रूप से नहीं देखी गईं, जिससे उनके स्वास्थ्य के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं. जनवरी में, लंदन में केट मिडलटन की पेट की एक महत्वपूर्ण सर्जरी हुई थी, जिसे शुरू में गैर-कैंसर वाला माना गया था. सर्जरी सफल रही, लेकिन ऑपरेशन के बाद के मेडिकल टेस्ट में कैंसर के बारे में पता चला.
एक वीडियो संदेश में केट मिडलटन ने कहा, 'सर्जरी से उबरने के दौरान आपके समर्थन और अद्भुत शुभकामना संदेशों के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद कहना चाहती हूं. यह हमारे पूरे परिवार के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन दो महीने रहे हैं, लेकिन मेरे पास एक शानदार मेडिकल टीम है जिसने मेरी बहुत देखभाल की है, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं'. केट ने कहा कि जब उनके पेट की सर्जरी हुई थी तब कैंसर का पता नहीं चला था
केंसिंग्टन पैलेस द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में वेल्स की राजकुमारी ने कहा, 'हालांकि, ऑपरेशन के बाद हुए मेडिकल टेस्ट में कैंसर के बारे में पता चला. इसलिए मेरी मेडिकल टीम ने सलाह दी कि मुझे कीमोथेरेपी का एक कोर्स करना चाहिए, और मैं अब उस उपचार के शुरुआती चरण में हूं'. ब्रिटेन की रॉयल फैमिली की 42 वर्षीय सदस्य केट मिडलटन ने कहा, 'विलियम और मैं अपने परिवार की खातिर इसे निजी तौर पर मैनेज करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.'
राजकुमारी ने कहा, 'जॉर्ज, चार्लोट और लुइस (केट और विलियम के बच्चे) को सब कुछ समझाने और उन्हें आश्वस्त करने में कि मैं ठीक हो जाऊंगी, हमें समय लगा. जैसा कि मैंने उनसे कहा है; मैं ठीक हूं और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करके हर दिन मजबूत हो रही हूं, जो मुझे ठीक होने में मदद करेंगी. विलियम का मेरे साथ होना भी मेरे लिए बहुत मददगार रहा. आप लोगों द्वारा दिखाया गया प्यार, समर्थन और दयालुता हम दोनों के लिए बहुत मायने रखता है. हमें उम्मीद है कि आप यह समझेंगे कि, एक परिवार के रूप में, अब हमें इलाज पूरा होने तक कुछ समय और गोपनीयता की आवश्यकता है'.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









