
केले की खेती करने पर किसानों को मिल रहे 62 हजार रुपये, यहां करना होगा आवेदन
AajTak
बिहार सरकार की ओर से टिश्यू कल्चर तकनीक से केले की खेती के लिए किसानों को लागत की 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है. प्रति हेक्टेयर केले की खेती की लागत 1 लाख 25 हजार रुपये रखी गई है. 50 प्रतिशत सब्सिडी के तौर पर किसानों को इसकी खेती पर कुल 62500 रुपये मिलेंगे.
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार सरकार किसानों को टिश्यू पद्धति से केले की खेती करने के लिए 62500 रुपये की सब्सिडी दे रही है. इस तकनीक के इस्तेमाल से केले की फसल, परंपरागत तरीके के मुकाबले करीब 60 दिन पहले प्राप्त हो जाती है. साथ ही उपज भी ज्यादा मिलती है.
केले की खेती पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी
बिहार सरकार टिश्यू कल्चर तकनीक से केले की खेती के लिए किसानों को लागत की 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है. प्रति हेक्टेयर केले की खेती की लागत 1 लाख 25 हजार रुपये रखी गई है. 50 प्रतिशत सब्सिडी के तौर पर किसानों को इसकी खेती पर कुल 62500 रुपये मिलेंगे.
क्या टिश्यू कल्चर तकनीक
टिश्यू कल्चर तकनीक में पौधे के उत्तकों का एक छोटा टुकड़ा उसके बढ़ते हुए ऊपरी हिस्से से लिया जाता है. इस टिश्यू के टुकड़े को एक जैली में रखा जाता है जिसमें पोषक तत्व और प्लांट हार्मोन्स होते हैं. ये हार्मोन्स पौधे के ऊतकों में कोशिकाओं को तेजी से विभाजित करते हैं और इनसे कई कोशिकाओं का निर्माण होता है. इससे पौधे का विकास आम तकनीक से खेती करने में ज्यादा होता है.
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत केला की खेती करने के लिए मिलेगा 50% अनुदान | योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन https://t.co/LtEu7qEiKB पर आवेदन कर सकते है।@KumarSarvjeet6@SAgarwal_IAS@dralokghosh@abhitwittt@Agribih@AgriGoI#horticulture #Bihar #BananaCultivation pic.twitter.com/FhTNwToUS1

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










