
केरल: 20 मई को होगा एलडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, विजयन बनेंगे दूसरी बार मुख्यमंत्री
Zee News
140 नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा राज्य के 29 सांसद, न्यायपालिका एवं मीडिया प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा जाएगा.
तिरुवनंतपुरम: केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व में माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का यहां सेंट्रल स्टेडियम में 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा. विजयन ने बताया कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 20 मई को दिन के साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री समेत 21 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. विजयन के अनुसार, स्टेडियम में 500 आमंत्रित मेहमानों के बीच यह कार्यक्रम होगा , वैसे इस स्टेडियम में 50,000 लोगों के बैठने की जगह है. उन्होंने कहा कि 140 नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा राज्य के 29 सांसद, न्यायपालिका एवं मीडिया प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा जाएगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










