केरल: रोड रोलर के सामने सो गया शख्स, अंधेरे में रौंदता हुआ निकल गया ड्राइवर
AajTak
आंचल पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक जहां हादसा हुआ, वहां से कुछ किलोमीटर दूर मृतक रहता था और वह मछली पकड़ने के लिए वहां आया था. वह शराब भी पीता था. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जब वह रोड-रोलर के सामने सोया हुआ था तो क्या वह नशे में था.
केरल के कोल्लम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां रोड-रोलर के सामने सो रहे एक युवक की कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रोड-रोलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिले के आंचल के पास हुई इस दुखद घटना में तीस वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक उस समय रोड-रोलर के सामने सो रहा था. इसी बीच ड्राइवर ने अचनाक रोड-रोलर चला दिया और युवक की उसके नीचे आने से मौत हो गई.
आंचल पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक जहां हादसा हुआ, वहां से कुछ किलोमीटर दूर मृतक रहता था और वह मछली पकड़ने के लिए वहां आया था. वह शराब भी पीता था. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जब वह रोड-रोलर के सामने सोया हुआ था तो क्या वह नशे में था. आज आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उन्होंने बताया कि रोड-रोलर के ड्राइवर को शुक्रवार रात ही हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. ऐसा नहीं लगता कि उसकी कोई गलती है. लेकिन, आगे की कार्रवाई तय करने के लिए हम पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार करेंगे. इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
रात करीब 11 बजे हुई घटना

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









