
केरल में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार
AajTak
चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर नकेल कसने के लिए केरल पुलिस ने ऑपरेशन पी-हंट के तहत पूरे राज्य में छापेमारी की. जिसके बाद बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री देखने और साझा करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
केरल पुलिस ने बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री देखने और साझा करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ 46 मामले भी दर्ज किए. पुलिस ने कहा कि उन्होंने 123 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं. जानकारी के मुताबिक, चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर नकेल कसने के लिए केरल पुलिस ने ऑपरेशन पी-हंट के तहत पूरे राज्य में छापेमारी की है.
पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इडुक्की और कोच्चि शहर से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अलाप्पुझा और एर्नाकुलम ग्रामीण इलाके से भी एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
बता दें, ऑपरेशन पी-हंट बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केरल पुलिस सीसीएसई (काउंटरिंग चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन) टीम का एक विशेष अभियान है. कानून के मुताबिक, किसी भी बाल अश्लील सामग्री को देखना, वितरित करना या संग्रहित करना एक आपराधिक अपराध है और इसके लिए पांच साल तक की कैद और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









