
केरल: बच्ची से यौन शोषण मामले में BJP नेता दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
AajTak
थालसेरी POCSO कोर्ट में फरवरी 2024 में मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई. कल शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को दोषी पाया. परिजनों ने शिकायत थालसेरी DySP को दी थी, लेकिन शुरुआती पुलिस जांच में शिकायत को गलत बताया गया था.
केरल के कन्नूर स्थित पलाथायी में चौथी कक्षा की एक बच्ची से यौन शोषण के मामले में BJP नेता और शिक्षक के. पद्मराजन को फास्ट-ट्रैक POCSO कोर्ट ने आखिरी सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने इस मामले में दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अदालत ने पद्मराजन को कल शुक्रवार को ही दोषी करार दिया था.
दोषी के. पद्मराजन BJP त्रिप्पनगोट्टूर पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष था और संघ परिवार से जुड़े नेशनल टीचर्स यूनियन (NTU) के जिला पदाधिकारी भी रहा है.
यह मामला शुरू से ही विवादों में रहा. जांच टीम को पांच बार बदला गया और बीच की चार्जशीट में POCSO की धाराएं शामिल नहीं की गईं, जिसे लेकर कड़ा विरोध हुआ. आरोप था कि 2020 के जनवरी से फरवरी के बीच बच्ची का शोषण पहले स्कूल के टॉयलेट में और फिर एक घर में किया गया.
परिजनों ने शिकायत थालसेरी DySP को दी थी, लेकिन शुरुआती पुलिस जांच में शिकायत को गलत बताया गया. इसके खिलाफ भारी विरोध हुआ. बाद में पद्मराजन, जो अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था, 15 अप्रैल 2020 को गिरफ्तार किया गया. पीड़िता के परिवार ने जांच टीम पर गंभीर सवाल उठाए, जिसके बाद मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया.
फरवरी 2024 में शुरू हुई सुनवाई
थालसेरी POCSO कोर्ट में फरवरी 2024 में मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई. कल शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को दोषी पाया. अभियोजन पक्ष ने कहा कि बच्ची को न्याय मिलना चाहिए और आरोपी को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए, खासकर बाल दिवस के मौके पर इसका फैसला आना प्रतीकात्मक रूप से अहम है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








