
केरल चुनाव: लोगों ने छुए मेट्रोमैन ई श्रीधरन के पैर, तस्वीरें वायरल हुई तो वामपंथियों ने बोला हमला
Zee News
केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पलक्कड़ से बीजेपी प्रत्याशी 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन उस समय वाम दलों के निशाने पर आ गए जब प्रचार के दौरान मतदाताओं द्वारा उनके चरण पखारने और पैर छूने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
पलक्कड (केरल): केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पलक्कड़ से बीजेपी प्रत्याशी 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन उस समय वाम दलों के निशाने पर आ गए जब प्रचार के दौरान मतदाताओं द्वारा उनके चरण पखारने और पैर छूने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. श्रीधरन ने इसका बचाव करते हुए कहा कि वे पारंपरिक भारतीय तरीके से उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर रहे थे. भाकपा नेता और राज्यसभा सदस्य विनय विश्वम ने श्रीधरन की आलोचना करते हुए कहा कि यह बात स्पष्टता से उस दिशा को दर्शाती है जिस दिशा में बीजेपी देश को ले जा रही है. सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित तस्वीरों में मतदाताओं को श्रीधरन के चरण पखारते और चरण स्पर्श करते हुए दिखाया गया है. एक तस्वीर में, एक मतदाता को उनके सामने घुटने टेकते देखा गया, जबकि एक अन्य तस्वीर में महिलाओं को उनके पैरों को छूते हुए देखा गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








