
केरल: गोद में कुत्ते को बैठा कर कार ड्राइव करने पर तीन महीने के लिए सस्पेंड हुआ लाइसेंस
AajTak
केरल में ड्राइविंग के दौरान नियमों की धजी उड़ाने वाले शख्स पर कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल विभाग ने तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. अलप्पुझा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आर. रामनन की जांच के बाद आरोपी पुजारी बैजू विंसेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर किया गया है.
मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट (MVD) ने केरल में ड्राइविंग के दौरान नियमों की धजी उड़ाने वाले शख्स का तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. विभाग का कहना है कि आरोपी को अलप्पुझा के चारुमूदु के पास अपनी गोद में कुत्ते को बैठकर कार चलाते हुए देखा गया था.
अधिकारी ने बताया कि अलप्पुझा के चारुमूदु के पास एक शख्स के अपनी गोद में कुत्ते को बैठाकर कार चलाने का मामला सामने आया था. मामले की जानकारी मिलते ही अलप्पुझा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आर. रामनन की जांच के बाद आरोपी पुजारी बैजू विंसेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.
अधिकारियों ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और स्थानीय अदालत में रिपोर्ट पेश कर दी गई है. ये कथित घटना पिछले हफ्ते हुई की है.
इसी बीच व्लॉगर टीएस साजू और उनके तीन दोस्तो ने बीते दिनों कार में पानी भरकर आवेशम फिल्म मॉडल स्विमिंग पूल बनाया था और फिर कार को अलपुझा में सड़क पर दौड़ाया था. इस संबंध में जानकारी देते हुए रामनन ने कहा कि साजू का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं. वहीं, उन्होंने सजा के तौर पर सोमवार से अलपुझा के सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपनी 15 दिनों की सार्वजनिक सेवा शुरू कर दी है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











