
केरल के मलप्पुरम में फीस न चुकाने पर बच्चे को स्कूल बस में चढ़ने से रोका
AajTak
केरल के मलप्पुरम जिले में एक 5 साल के बच्चे को स्कूल बस में चढ़ने से रोक दिया गया क्योंकि उसके परिवार ने बस की फीस नहीं भरी थी. घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों पक्षों को सोमवार को थाने बुलाया है. स्कूल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है.
केरल के मलप्पुरम जिले में एक पांच साल के बच्चे को स्कूल बस में चढ़ने से मना कर दिया गया. बताया गया कि बच्चे के परिवार ने बस की फीस समय पर नहीं दी थी, जिसके कारण उसे बस में बैठने नहीं दिया गया.
परिवार ने दर्ज कराई शिकायत यह घटना गुरुवार को हुई, जिसके बाद बच्चे के परिवार ने उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने परिवार और स्कूल दोनों को बातचीत के लिए थाने बुलाया था.
सोमवार को होगी सुनवाई पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार शुक्रवार को नहीं आ सका और शनिवार को स्कूल बंद था. अब दोनों पक्षों को सोमवार को थाने बुलाया गया है ताकि मामले का समाधान निकाला जा सके.
स्कूल प्रशासन ने लगाए आरोपों से इनकार पुलिस के अनुसार, स्कूल प्रशासन ने बच्चे के परिवार के आरोपों से इनकार किया है. फिलहाल जांच जारी है और सोमवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










