
केरल के चर्च में प्रेयर कर रहे थे नेविन के माता-पिता, तभी दिल्ली से आई खबर- RAU's IAS में बेटा...
AajTak
दिल्ली के RAU'S IAS कोचिंग में केरल के रहने वाले जिस स्टूडेंट की मौत हुई, उसके पिता रिटायर्ड डीएसपी हैं. जबकि मां एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. नेविन के घर में एक बहन भी है. उसके पैरेंट्स को इस हादसे की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई, जब वो चर्च में मॉर्निंग प्रेयर में शामिल होने के लिए गए हुए थे.
दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित RAU'S IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई. इस घटना में जान गंवाने वाले नेविन डाल्विन केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले थे. नेविन के पिता भी रिटायर्ड डीएसपी हैं और मां लैंसलॉट कलाडी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. इसके अलावा नेविन की एक बहन भी है.
मृतक नेविन डाल्विन मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम जिले का रहने वाले थे. वह दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था और बीते करीब आठ महीनों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था. नेविन डाल्विन की मौत की खबर उनकै पैरेंट्स को तब मिली जब वो चर्च में मॉर्निंग प्रेयर के लिए गए हुए थे.
नेविन के मामा दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि उनके माता-पिता फिलहाल एर्नाकुलम में ही हैं. वो करीब 10-12 साल से एर्नाकुलम में ही रह रहे हैं. जबकि मूल रूप से वो त्रिवेंद्रम के रहने वाले हैं. नेविन डाल्विन का अंतिम संस्कार किस जगह पर किया जाएगा, अबतक परिवार ने क्लीयर नहीं किया है.
कोचिंग मालिक और कोऑर्डिनेटर अरेस्ट
इस हादसे में दो और छात्राओं की जान गई है. इनमें से एक छात्रा श्रेया यादव (25) उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की रहने वाली थी, जबकि दूसरी छात्रा तान्या सोनी (25) तेलंगाना की रहने वाली थी. पुलिस ने इस मामले में कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 106 (1) (लापरवाही से मृत्यु), 115/2 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 290 (इमारतों के निर्माण या मरम्मत करने के संबंध में लापरवाही) और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की है. कोचिंग सेंटर का मैनेजमेंट और सिविक एजेंसी के लोग जांच के दायरे में हैं.
दिल्ली: 'मेन गेट कैसे टूटा?' RAU's IAS के बेसमेंट में कैसे घुसा पानी? पुलिस ने इन 2 थ्योरी पर शुरू की जांच

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







