
केजरीवाल से मिले दिल्ली के पुजारी और ग्रंथी, बीजेपी ने उठाया इमामों की सैलरी न मिलने का मुद्दा
AajTak
दिल्ली के मंदिरों के पुजारी केजरीवाल से मुलाकात करने सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे. इसके बाद विभिन्न गुरुद्वारों के ग्रंथियों ने भी शाम को उनसे मुलाकात की. भारतीय जनता पार्टी ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर महीने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18000 रुपये की राशि दी जाएगी. इस ऐलान के बाद दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है.
दिल्ली के मंदिरों के पुजारी केजरीवाल से मुलाकात करने सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे. इसके बाद विभिन्न गुरुद्वारों के ग्रंथियों ने भी शाम को उनसे मुलाकात की. भारतीय जनता पार्टी ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा है.
बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी नेता विजय गोयल ने एक्स पर लिखा, 'इतने साल तक तो याद नहीं आई आपको. वोट बैंक के चक्कर में इमामों को तो पैसे देने की घोषणा की पर एक टाइम बाद वो भी बंद कर दिया. आपकी किसी भी घोषणा पर लोगों को विश्वास ही नहीं है. बस चुनावी वादे कर रहे आप.'
'पिछले 17 महीनों से इमामों को तनख्वाह नहीं मिली'
अमित मालवीय ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ठगने के लिए नई योजना की घोषणा की है. लेकिन दिल्ली में कितने पुजारी और ग्रंथी हैं, इसका इन्हें पता तक नहीं. चुनाव से पहले झूठे वादों की झड़ी लगा दी गई है. वैसे, पिछले 17 महीनों से इमामों को तनख्वाह भी नहीं दी गई है, और वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्लीवाले जानते हैं कि हिंदू विरोधी ‘आप’ की यह घोषणा भी केवल हवा-हवाई है.'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











