
केजरीवाल को तिहाड़ में रोजाना दी जा रही 4 यूनिट इंसुलिन, AIIMS के 5 डॉक्टर्स की टीम रखेगी हेल्थ पर नजर
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. उसके बाद वो 10 दिन ईडी की कस्टडी में रहे. बाद में कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में केजरीवाल को जेल भेज दिया था.
दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल के हेल्थ को देखने के लिए AIIMS के 5 डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है. 23 अप्रैल को ये मेडिकल बोर्ड बनाया गया है.
केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. उसके बाद वो 10 दिन ईडी की कस्टडी में रहे. बाद में कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में केजरीवाल को जेल भेज दिया था.
मेडिकल बोर्ड को हेड डॉक्टर निखिल टंडन कर रहे हैं. ये वही डॉक्टर हैं जो तिहाड़ जेल के DG के लेटर पर केजरीवाल की हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए पहले ही AIIMS के जरिए अपॉइंट किए गए थे.
'रोजाना दी रही है इंसुलिन'
केजरीवाल को सोमवार (22 अप्रैल) से रोजाना दोपहर के खाने के पहले 2 यूनिट इंसुलिन की लो-डोज और रात में डिनर के पहले 2 यूनिट इंसुलिन की लो-डोज दी जा रही है. अभी मेडिकल बोर्ड से केजरीवाल की मीटिंग नहीं हुई है. जल्द मेडिकल बोर्ड की टीम तिहाड़ जेल जाएगी और केजरीवाल का चेक अप कर सकती है.
यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में CM केजरीवाल के लिए बना मेडिकल बोर्ड, AIIMS के 5 डॉक्टर करेंगे हेल्थ चेकअप

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











