
केजरीवाल की ऑक्सीजन गुहार पर हर्षवर्धन बोले- पूरा कोटा दिया, इस्तेमाल करना उनकी जिम्मेदारी
AajTak
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की तरफ से ट्वीट कर केजरीवाल को जवाब दिया गया है. स्पष्ट कहा गया है कि केंद्र की तरफ से दिल्ली को ऑक्सीजन का पूरा कोटा मिला है, अब इस्तेमाल की जिम्मेदारी उनकी है.
दिल्ली में ऑक्सीजन की ऐसी किल्लत देखने को मिल रही है कि अब सीएम अरविंद केजरीवाल को देश के तमाम मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख गुहार लगानी पड़ रही है. वे सभी राज्यों से अपील कर रहे हैं कि दिल्ली को ऑक्सीजन सप्लाई की जाए. वे केंद्र का शुक्रिया अदा तो कर रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ ऑक्सीजन की बढ़ती डिमांड को पूरा भी करना चाहते हैं. अब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की तरफ से ट्वीट कर केजरीवाल को जवाब दिया गया है. स्पष्ट कहा गया है कि केंद्र की तरफ से दिल्ली को ऑक्सीजन का पूरा कोटा मिला है, अब इस्तेमाल की जिम्मेदारी उनकी है. CM केजरीवाल की ऑक्सीजन गुहार पर ये बोले हर्षवर्धन
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









